आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद अजय कुमार जितने जांबाज थे, उतना ही बहादुर उनका परिवार है। इकलौते बेटे के शहीद होने की खबर आने के बाद बेबस मां और पिता बस यही बोले, हमारा तो लाल चला गया...किसी और का न जाए।
पत्नी ने भी विलाप करते हुए बस यही कहा कि मुझसे किए गए वादे वे पूरे न कर सके। लेकिन सेना को किया वादा जरूर पूरा कर दिया। सेना में हवलदार रहे अजय के पिता चौधरी वीरपाल सिंह ने कई ऑपरेशन देखे। लेकिन बेटे ने जो बहादुरी दिखाई उस पर देश को हमेशा गर्व रहेगा। आगे जानें आखिर पति की शहादत पर कैसे बार बार बेहोश हो जाती हैं अजय की पत्नी: -
विज्ञापन
2 of 9
martyr ajay kumar
सेना में भर्ती के दौरान जो शपथ ली जाती है, देश की सुरक्षा को जो वादा किया जाता है। उसको सिपाही अजय कुमार ने शहादत देकर बखूबी निभा दिया। लेकिन अजय को कई और वादे पूरे करने थे। जो उन्होंने अपनी बहन, मां और पांच माह की गर्भवती पत्नी से किए थे।
विज्ञापन
3 of 9
martyr ajay kumar
उन्होंने अपनी पत्नी से वादा किया था, बेटे के जन्म पर छुट्टी नहीं आ सका था, लेकिन इस बार जरूर आऊंगा। पत्नी और परिजन बिलख-बिलखकर बस यही कह रहे थे, देश के प्रति वादा अपना वादा तो निभा गए अजय... हम लोगों का क्या।
4 of 9
martyr ajay kumar
22 मई 1992 को जन्मे अजय कुमार पिता के सेना में होने के चलते शुरुआत से ही सेना में जाने का सपना रखते थे। 7 अप्रैल 2012 को सेना में भर्ती होने के बाद उनका सपना पूरा हो गया। 22 साल की उम्र में नौ मार्च 2015 को अजय की शादी मुरादनगर सलेमाबाद की प्रियंका उर्फ डिंपल से हो गई। छह जुलाई को प्रियंका ने बेटे आरव को जन्म दिया। अजय उस वक्त अंडमान में तैनात थे।
विज्ञापन
5 of 9
martyr ajay kumar
उन्होंने पत्नी से आने का वादा किया था लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उसे निभा नहीं पाए। आरव के जन्म के दो माह बाद वो घर आए तो सभी ने शिकायत की। तब उन्होंने कहा था कि सेना में हूं, इतना तो सहना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 9
martyr ajay kumar
प्रियंका अभी पांच माह की गर्भवती हैं। चार जनवरी को अजय छुट्टी पर आए तो इस बार उन्होंने वादा किया कि वे इस बार किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। लेकिन सोमवार सुबह घर आई खबर ने सारे वादों को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन
7 of 9
martyr ajay kumar
पत्नी प्रियंका की हालत देखकर मां और बहन रो-रोकर बस यही कहती रहीं कि अजय... इस बार तो तुझे ये वादा निभाना चाहिए था। इस मासूम ने तुझे कुछ दिन देख भी लिया, लेकिन उसका क्या, जो अभी दुनिया में भी नहीं आया।
8 of 9
martyr ajay kumar son
बेटे को सेना का अफसर बनाना चाहते थे
बिलखती प्रियंका से जब पूछा गया कि वे बेटे को क्या बनाएंगी तो उन्होंने कहा कि अब तो उनकेसपने को पूरा करना ही मकसद है। वे अक्सर कहते थे कि बेटे को अपनी तरह सिपाही नहीं बनाऊंगा। इसे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाकर सेना में अफसर बनाऊंगा। फफकते हुए प्रियंका ने कहा कि अभी तो एक बच्चा है। बेटे को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाऊंगी। सेना में अफसर बनाऊंगी।
मुझसे किया वादा भी तोड़ गया भाई
छह माह पहले बड़े भाई विजय की मौत हुई तो पूरे परिवार में अजय ही रह गया। बहन अर्चना इसके बाद से बहुत डरी हुई रहती थीं। जब भी अजय सर्च अभियान में जाने की बात करता तो अर्चना कहती कि अब तेरे सिवाय हम लोगों का कोई नहीं है। अपना ध्यान रखना। सोमवार को बिलखती अर्चना भी बार-बार यही कहती रही कि झूठे वादे करता रहा। इन्हें अब कौन पूरे करेगा।