फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने फूल लेकर दरवाजों पर खड़ी रही महिलाएं, युवाओं ने लहराए तिरंगे

Tue, 19 Feb 2019 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
martyr ajay kumar
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक!
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने,
जिस पथ पर जावें वीर अनेक
यकीनन एक पुष्प भी शहीद जवान के चरणों में नतमस्तक हो जाना चाहता है। क्योंकि अपने देश पर कुर्बान होने से बड़ी कोई कुर्बानी नहीं हो सकती। मेरठ के शहीद जवान अजय कुमार भी अपने देश पर अपने जान न्यौछावर करते हुए शहादत को प्राप्त हुए। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास बसी टिकी पहुंचा। यहां तिरंगे में लिपटे देश के जांबाज बेटे को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। 
विज्ञापन

2 of 9
martyr ajay kumar
गांव की महिलाओं की आंख में जहां गम के आंसू थे वहीं घर के सारे काम छोड़कर वे शहीद के एक झलक पाने को अपने घरों से बाहर निकल आईं। हर किसी ने शहीद जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
martyr ajay kumar
महिलाएं और बच्चे गांव की गलियों से शहीद की अंतिम यात्रा के निकलने का इंतजार कर रहे थे। हर किसी ने अपने हाथों में फूल भरे हुए थे। छोटे बच्चे भी शहीद अजय कुमार अमर रहें के नारे लगा रहे थे। 

 

4 of 9
martyr ajay kumar
घरों की छतों पर बैठे लोग हाथों में फूल लेकर शहीद को आखिरी सलाम देने के लिए बेताब दिखे। लोग अपने गांव के बेटे की शहादत पर गर्व करते हुए कभी अपनी आंखों से आंसू पौंछते तो कभी कह उठते अब तो आर पार हो जानी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 9
martyr ajay kumar
गांव के युवाओं को अपने दोस्त अपने जांबाज जवान के शहीद होने पर दुख है तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनके दिल में गुस्सा आक्रोश और उबाल साफ नजर आया। हर कोई तिरंगा लिए शहीद के घर की तरफ दौड़ पड़ा। 

 
विज्ञापन

6 of 9
martyr ajay kumar
शहीद अजय कुमार के गांव की आबादी 720 है। प्रधान भूपचंद ने बताया कि जाट और जाटव जाति बाहुल्य इस गांव में हर कोई सेना में जाने के लिए तैयार रहता है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
martyr ajay kumar
शहीद अजय के इस गांव के एक दर्जन से ज्यादा युवा सीमा की चौकसी कर रहे हैं। यहां के खून में देश सेवा का जज्बा है। जवान होते ही यहां का युवा फौज में जाने का सपना संजोने लगता है। वह भी सीमा पर जाकर दुश्मन को करारा जवाब देना चाहता है। 

 

8 of 9
jayant chaudhary
फिलहाल शहीद अजय के घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर मौजूद है। वहीं कई बड़े नेता भी परिजनों को सांत्वना देने और जवान को आखिरी सलामी देने के लिए पहुंचे हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
martyr ajay kumar
यहां गांव में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए लोग शहीद के घर पहुंच रहे हैं। वहीं परिजनों ने राजनेताओं का विरोध भी किया और पीएम मोदी की वाराणसी रैली पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें