फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Sun, 30 Aug 2020 11:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शहीद प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान अपने लाल का चेहरे देख मां बेहोश हो गई। प्रशांत की मां और मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहीद की अंतिम यात्रा में 'जब तक सूरज चांद रहेगा, प्रशांत तेरा नाम रहेगा' और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
बेटे की शहादत से तीन जिले शोक में डूबे
कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए मातृ भूमि की रक्षा को अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रशांत शर्मा की शहादत से तीन जनपदों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

3 of 7
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत और मेरठ में भी शोक है। प्रशांत का पैतृक गांव बागपत जनपद का बिजरौल है। उनके पिता शीशपाल चार भाई हैं। करीब 15 साल पहले शीशपाल और उनके बाकी तीनों बड़े भाई रामपाल, राजपाल, ब्रजपाल गांव बिजरौल से आकर शहर में बुढ़ाना मोड़ स्थित खांजापुर गांव में रहने लगे थे। अब एक भाई राजपाल शाहपुर में रहते हैं। प्रशांत का जन्म बिजरौल गांव में हुआ था। पिता शीशपाल वर्ष 2003 में सेना में नायक पद से रिटायर हुए। वो वर्तमान में नरा बिजलीघर पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। 

4 of 7
उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कुटुंब के लोग बिजरौल गांव में रहते हैं। प्रशांत की बहन प्रिया उर्फ प्रियंका की शादी मेरठ के मुल्ताननगर में हुई है। जबकि प्रशांत की शादी मेरठ जनपद के अरनावली गांव में छह दिसंबर को होनी थी।
विज्ञापन

5 of 7
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
शहीद प्रशांत शर्मा 15 फरवरी को ही एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। तब प्रशांत की बड़ी बहन प्रिया की शादी मेरठ मुल्ताननगर निवासी युवक से हुई थी। इसके साथ ही उसी समय प्रशांत शर्मा का रिश्ता भी मेरठ जनपद के गांव अरनावली की युवती से तय हो गया था। छह दिसंबर 2020 की तारीख शादी के लिए निर्धारित की गई थी और पूरा परिवार अब लाडले की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत की अंतिम बार बृहस्पतिवार को ही पिता और छोटे भाई निशांत से मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें उसकी शादी को लेकर की गई तैयारियों की ही जानकारी दी गई थी। परिवार के लिए लाडले प्रशांत की मौत की यह आकस्मिक घटना झकझोर देने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाई की अधूरी मुहिम को पूरा करेगा निशांत 
शीशपाल शर्मा का पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। पिता खुद सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके परिवार में दो बेटे प्रशांत, निशांत और इकलौती बेटी प्रिया है। बड़ा बेटा प्रशांत भी पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए वर्ष 2017 में साइकिल स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुआ, जिसके बाद छोटा बेटा निशांत भी सेना भर्ती की ही तैयारियों में जुटा हुआ है। शहादत पर फख्र करते हुए निशांत ने कहा कि सेना में भर्ती होकर आतंकियों का खात्मा करना उसका एकमात्र मकसद है। भाई की शहादत से उसकी मुहिम अधूरी रह गई है, उसे अब सेना में भर्ती होकर पूरा करेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें