फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' से लड़ रहे फौजी को सलाम... बेवफा पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश, एक थैले से खुला हर राज

Fri, 01 Mar 2019 03:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो अपने सैनिकों पर देश का हर नागरिक गर्व करता है। लेकिन घर में ही अगर दुश्मन बन जाए, तो इसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। ठीक ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने फौजी पति की हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची। आगे जानिए वह सच्चाई, जिसे जानकर बड़े- बड़े अधिकारी भी हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
meerut fauji murder
ये है पूरा मामला-
मेरठ के गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी पर जानलेवा हमले की कहानी क्राइम बेस धारावाहिकों जैसी है। फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए साजिश रची। इससे पहले कि 31 मार्च को फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला कर दिया। फौजी दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती है। फौजी की हालत अभी गंभीर बनी है।
विज्ञापन

3 of 8
meerut fauji murder
महिला, प्रेमी, दोस्त गिरफ्तार 
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है। तीनों आरोपियों को गंगानगर पुलिस प्रेसवार्ता में खुलासा करने के बाद कोर्ट में भेजने की बात कह रही है।

4 of 8
meerut fauji murder
पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा की मां रामकथा या धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करने के लिए जाती है। करीब सात-आठ महीने पहले गंगानगर में एक सार्वजनिक स्थल पर रोहित अपनी मां के साथ रामकथा सुनने के लिए आया था। जहां पर फौजी की पत्नी भी रामकथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान फौजी की पत्नी की मुलाकात रोहित से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। जहां से प्रेम कथा का सिलसिला दोनों के बीच शुरू हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
meerut fauji murder
थैले ने खोला राज 
फौजी की पत्नी और दो बच्चे गंगानगर में किराए के मकान में रहते थे। फौजी पर हमला होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की। जिन्होंने बताया कि रात में अक्सर एक युवक वहां पर आता था। जिसके पास एक काले रंग का थैला होता है, वह कंडक्टर हो सकता है। पुलिस ने जांच की, जिसमें पता चला कि उक्त युवक रोहित शर्मा है। पुलिस ने रोहित शर्मा को पकड़ा तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

6 of 8
meerut fauji murder
अजय ने मारी गोली 
रोहित शर्मा की गांव के अजय त्यागी से दोस्ती है। रोहित ने इस प्लानिंग में अजय त्यागी को शामिल कर लिया था। अजय ही अवैध पिस्टल लेकर आया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अजय त्यागी ने फौजी को गोली मारी। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपी अजय की स्कूटी का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया था। मोबाइल की सीडीआर और स्कूटी नंबर के जरिए हमलावरों तक पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

7 of 8
meerut fauji murder
फौजी को चला था पता 
पत्नी के रोहित से संबंध होने की जानकारी फौजी को चल गई थी। इसको लेकर फौजी ने रोहित को चेताया था कि वह उसके पत्नी से दूरी बना ले। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार फौजी की पत्नी से बातचीत करता रहा। लोगों ने बताया कि गंगानगर में कई लोगों को इस मामले की जानकारी थी।
विज्ञापन

8 of 8
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
रिटायरमेंट से पहले हमला
आरोपी रोहित ने बताया कि फौजी ने धमकी दी कि रिटायरमेंट होने के बाद वह उसको देख लेगा। जिस पर रोहित ने फौजी की पत्नी के संग मिलकर हत्या की साजिश रची। फौजी का रिटायरमेंट 31 मार्च को होना है। इससे पहले रोहित ने यह सारी प्लानिंग बनाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें