तेजी से चल रही पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी।
- फोटो : amar ujala
सात जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे 75 जिलों के 16 हजार खिलाड़ी
खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंच को जर्मन हैंगर से कवर कर दिया गया है। प्रदेश के 75 जिलों से 16 हजार 850 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। ये खिलाड़ी सात जिलों में रुकेंगे। एक जनवरी तक खिलाड़ी तय किए गए स्थानों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद दो जनवरी को बसों के माध्यम से सलावा कार्यक्रम स्थल तक लाए जाएंगे। इसमें से 819 खिलाड़ी मेरठ में रुकेंगे। इन जिलों में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्नगर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ शामिल हैं।
वहीं, आज एनआईसी में दोपहर 12.30 बजे मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग आयोजित की गई है। इस समीक्षा बैठक में लखनऊ से 12 वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें खेल विवि का मॉडल भी देखा जाएगा। डीडीएफ कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपर आयुक्त मेघा रुपम से मिलकर मॉडल पर चर्चा की। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि हमारा डिजाइन पूरी तरह तैयार है। हमने सरकार के पास थ्री-डी व्यू भी भेज दिया है।