फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनित गुर्जर हत्याकांड: नाकाम सिस्टम ने ली अनित गुर्जर की जान, पुलिस अधिकारी नहीं भांप सके माहौल

Sun, 07 Jul 2019 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परिक्षितगढ़ में जिला पंचायत वार्ड 34 के उप चुनाव में शनिवार को हुई अनित गुर्जर की हत्या पर सपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन को निशाने पर ले लिया है। सपा नेताओं का आरोप है कि सिस्टम की नाकामी के कारण प्रधान के बेटे की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी जाए, इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है।

सपा नेताओं ने पहले से ही आशंका जताई थी कि प्रत्याशी विजय धामा भाजपा के एक विधायक के इशारे पर खून खराबा कर सकता है। हुआ भी यही। पुलिस के सामने गोली मारकर अनित गुर्जर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 7
हत्या के बाद हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने शुक्रवार को वार्ड-34 जिला पंचायत उपचुनाव को लेकर डीएम अनिल ढींगरा के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। जिसमें पांच बिंदुओं का मांगपत्र सौंपते हुए चुनाव के दौरान एक विधायक के गांवों में जाने पर रोक लगाने की मांग की।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा के गांव रामनगर में अतिरिक्त संख्या में फोर्स व सठला गांव में भी फोर्स की मांग की थी। ज्ञापन देने वालों में सपा विधायक रफीक अंसारी, सैय्यद रिहानुद्दीन, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
प्रधान के बेटे की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद सपा नेताओं ने पुलिस अफसरों से भी मांग की थी कि बली गांव में जिस प्राथमिक विद्यालय में वोटिंग की जानी है, वहां पीएसी और पुलिस लगाई जाए। लेकिन थानेदार से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी माहौल को नहीं भांप पाए। सुरक्षा को लेकर एक दरोगा समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी लगा दिए, जिनमें पीएसी भी थी।

4 of 7
प्रधान के बेटे की हत्या के बाद हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शनिवार को चल रहे उपचुनाव में शाम के समय वोटिंग पूरी भी नहीं हुई थी कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा हाथ में पिस्टल लहराते हुए वहां पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी ने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की।

बली गांव के प्रधान व भाजपा समर्थित कालूराम के बेटे अनित गुर्जर ने विजय को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि विजय ने अनित की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने हुआ और हत्यारोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
प्रधान के बेटे की हत्या का आरारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन है जिम्मेदार: अतुल प्रधान
सपा नेता अतुल प्रधान का आरोप है कि पुलिस और पीएसी के सामने प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। पुलिस के सामने भी यदि हत्या की जाए तो फिर कौन सुरक्षित होगा। भाजपा के एक विधायक के इशारे पर आरोपी ने खून खराबा किया है। इस पर पुलिस को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रधान के बेटे की हत्या के बाद पहुचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरएएफ की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
बली गांव के प्रधान कालूराम के पुत्र अनित गुर्जर की हत्या के बाद जहां बली गांव में भीड़ आक्रोशित हो गई। वहीं हत्यारोपी विजय धामा का गांव करीब 400 मीटर दूर रामनगर है। दोनों ही गुर्जर बिरादरी से हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव के बाद फायरिंग की गई।

सुरक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी, दो एएसपी, पांच सीओ और 12 थानेदारों के साथ मौजूद रहे। दोनों गांवों में भारी संख्या में पीएसी, आरआरएफ और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। रात में आरएएफ की मौजूदगी में अनित का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में एक गोली लगनी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अनित हत्याकांड के बाद गांव में तनाव बरकरार है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। वहीं पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ। दूसरी ओर हत्यारोपी विजय धामा के गांव रामनगर की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें