फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें हैं गवाह: हादसे से बुझा घर का चिराग, हर सड़क में हैं जानलेवा गड्ढे, आंख मूंदकर गुजरते हैं अफसर

Wed, 12 Oct 2022 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर में सड़क के गड्ढों की वजह से सोमवार को हुए हादसे में स्पोर्ट्स कारोबारी पंकज मेहता के घर का चिराग बुझ गया। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को शहर का जायजा लिया तो हर सड़क में जानलेवा गड्ढे दिखाई दिए। कलक्ट्रेट और एमडीए दफ्तर के बाहर भी सड़क के गड्ढों में तब्दील है। जिम्मेदार सो रहे हैं इसलिए जरूरी है कि आप संभलकर चलें। वाहन की रफ्तार कम रखें। दोपहिया पर हेलमेट जरूर लगाएं। सुरक्षित ढंग से ओवरटेक करें। 

चार दिन की बारिश ने ही शहर की सड़कों की पोल खेल दी है। दिल्ली रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल है। रैपिड रेल के कार्य की वजह से सफर खतरनाक हो गया है। सड़क के एक हिस्से पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं वहीं दूसरी तरफ हर कदम पर गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग ने अतुल माहेश्वरी सेतु और परतापुर फ्लाईओवर पर मिट्टी और रोड़ी से गड्ढे भर दिए हैं पर तारकोल नहीं डालने की वजह से बजरी बिखरी पड़ी है। ऐसे में यहां हादसों का खतरा बना हुआ है। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे के पास भी सड़क जर्जर हो चुकी है। कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग बच्चा पार्क चोराहे और बुढ़ाना गेट क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हैं। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर, छतरी वाला पीर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। भूमिया पुल से हापुड़ अड्डे तक भी पैदल चलना मुश्किल है। देखें ये तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : amar ujala
जल्द शुरू कराएंगे कार्य : पुनीत वत्स
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि हमने परतापुर से बेगमपुल होते हुए मोदीपुरम तक सड़क की मरम्मत के लिए टीम के साथ बैठक कर निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : amar ujala
हर कदम गड्ढे
 शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं जो जानलेवा न हो। हर कदम पर गड्ढा है। -अमन अग्रवाल 

4 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : amar ujala
पैदल चलना भी मुश्किल
सड़कों में इतने गड्ढे हैं कि पैदल तो क्या वाहन से भी निकलना मुश्किल है। -सन्नी बक्शी
विज्ञापन

5 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : amar ujala
कहां है गड्ढा मुक्त योजना
सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क योजना को भी पलीता लग चुका है। कोई विभाग जागरूक नहीं। -जलीस खान
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : amar ujala
दिल दहल गया
 सड़क के  गड्ढे की वजह से हुए हादसे में शास्त्रीनगर में पंकज मेहता के बेटे कृष्णा मेहता की मौत से दिल दहल गया। -राजीव
विज्ञापन

7 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : अमर उजाला
बातों से नहीं चलेगा काम
अब कहने से नहीं बल्कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने से काम चलेगा। -यश गोयल

8 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर आएं अफसर
अधिकारी सड़कों पर निकलें तो पता भी चले गड्ढा कहां हैं। मेज पर बैठकर योजना बना से काम नहीं चलेेगा। रेलवे रोड के गड्ढों को लेकर नगरायुक्त से कई बार बात की, लेकिन हुआ कुछ नहीं। -अजय गुप्ता

9 of 10
मेरठ में सड़कों के हाल - फोटो : अमर उजाला
करेंगे बात
निगम की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए निर्माण विभाग के इंजीनियरों की बैठक दो सप्ताह पहले ली जा चुकी है। टेंडर निकाले जा रहे हैं। शीघ्र सड़कें गड्ढा हों इसके लिए नगरायुक्त से बात करेंगे। -सुनीता वर्मा महापौर
विज्ञापन

10 of 10
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला
44 किमी सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
शहर में 44 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कम समय के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह मौसम साफ होने के बाद निगम की सड़कों की गड्ढा मुक्ति का काम शुरू हो जाएगा। -यशवंत कुमार, चीफ इंजीनियर नगर निगम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें