फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी कर रहे किसानों का समर्थन, साइबर सेल ने शुरू की मॉनिटरिंग

Sun, 31 Jan 2021 07:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
पोस्टरों पर लिखा 'नो फारमर, नो फूड' - फोटो : amar ujala
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर अराजकता के बाद सोशल मीडिया पर गाजीपुर बॉर्डर चर्चा का विषय बन गया है। अब किसानों के पक्ष में पोस्ट डाली जा रही हैं। पुलिसकर्मी भी किसान आंदोलन के समर्थन में पोस्ट डाल रहे हैं। इससे सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई है। आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर जाते किसान - फोटो : amar ujala
शुक्रवार और शनिवार को सोशल मीडिया पर किसानों के समर्थन में आम जनता ही नहीं, पुलिस वाले भी आ गए। कई पुलिस वालों ने अपने फेसबुक अकाउंट से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात कर उनको समर्थन देने का कहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
महापंचायत में दिखाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
जिले में कार्यरत कई पुलिसकर्मियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर गाजीपुर बॉर्डर में बैठे किसानों और मुजफ्फरनगर महापंचायत की डीपी भी लगा ली है। इनके स्क्रीनशॉट अमर उजाला के पास हैं। इन पुलिसकर्मियों से बात भी की गई लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी का हवाला देकर प्रकाशित नहीं करने का अनुरोध किया।

4 of 5
महापंचायत में बोलते नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत ने किसानों में भरा जोश
कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर धरने पर बैठे पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के रोने का वीडियो वायरल होने तथा महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने तहसील क्षेत्र के देहात में किसानों और  युवाओं में जोश भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर गाजीपुर धरने की ओर रवाना हुए। गठवाला खाप के गांव फुगाना से किसान ट्रैक्टर ट्राली से धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए। गांव जौला लोई तथा भाकियू कार्यालय बुढ़ाना से भी किसानों के जत्थे गाजीपुर धरने की और रवाना हुए। 

भाकियू के बुढ़ाना कार्यालय पर हुई मीटिंग के बाद क्षेत्र के कई गांवों के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर से भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें