फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के किस जिले में छिपे हैं म्यांमार के चार युवकों के साथी, रिमांड पर इन सवालों के मिलेंगे जवाब

Sat, 03 Aug 2019 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
गिरफ्तार युवकों को लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार के युवकों की रिमांड स्वीकृत होने के बाद पुलिस के साथ कई एजेंसियां अब इनसे पूछताछ करेंगी। शनिवार सुबह आठ बजे से रिमांड अवधि शुरू हुई। थानाभवन पुलिस जिला कारागार मुजफ्फरनगर से चारों युवकों को लेकर थाने पहुंची।

 
विज्ञापन

2 of 7
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
देश की आंतरिक सुरक्षा से मामला जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण को शासन-प्रशासन गंभीरता से ले रही है। इसे लेकर लखनऊ और दिल्ली की कई खुफिया एजेंसियां म्यांमार के युवकों से पूछताछ करने के लिए शामली पहुंच सकती हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र द्वारा अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कस्बा जलालाबाद में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार निवासी मदरसे के शिक्षक अब्दुल मजीद और तीन भाइयों नोमान, फुरकान और रिजवान को पुलिस ने 28 जुलाई की रात गिरफ्तार किया था। इनकी मदद करने और पुलिस को सूचना न देने पर जलालाबाद के तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

 

4 of 7
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
म्यांमार निवासी तीनों भाई वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी जलालाबाद में नाम बदलकर रह रहे थे। इनमें दो भाइयों ने पकड़े जाने से करीब 15 दिन पहले बदले हुए नाम से मदरसे में दाखिला भी ले लिया था। साथ ही बदले हुए मुस्लिम नामों से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय में शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए आवेदन कर दिया था। अब्दुल मजीद ने तो जिले में करीब 15 साल से रहते हुए भारतीय दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते आदि खुलवा लिए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने म्यांमार निवासी चारों युवकों से गहन पूछताछ के लिए गुरुवार को कैराना कोर्ट में 14 दिन के रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को चारों युवकों को कोर्ट में तलब किया गया। कोर्ट में पुलिस की तरफ से दाखिल रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
शामली में स्थित मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए म्यांमार निवासियों से पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसमें उनके साथियों के आसपास के जिलों में छिपे होने का इनपुट मिला है। जिन्हें पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। रिमांड पर पूछताछ में भी पुलिस की प्राथमिकता में उनके साथियों को पकड़ना शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी कमरे में रहता था आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रिमांड स्वीकृति की जानकारी लखनऊ और दिल्ली की खुफिया विभागों को जानकारी दे दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस के साथ स्थानीय एलआईयू के अलावा आईबी, एटीएस मेरठ, एटीएस लखनऊ और दिल्ली की खुफिया एजेंसी शामली पहुंचकर म्यांमार के चारों युवकों से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस और खुफिया तंत्र ने पहले से ही होमवर्क करते हुए अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें