जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार संकल्प संस्था की अध्यक्ष अतुल शर्मा ने सूचना दी थी। जिसमें बताया गया कि बांग्लादेश के बघरा जिले की निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी हो चुकी थी। उसका एक साल का बेटा भी था। करीब एक साल पहले युवती अपनी सहेली के साथ घूमने निकली थी। अंधेरा होने के चलते वह तारापुरा बॉर्डर के पास रास्ता भटक गई थी।