फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद के ढेर पर बैठे थे लोग, पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों का माल बरामद

Sun, 28 Oct 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
meerut news
मेरठ में रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी ने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने दो गोदामों और मकानों पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे और कच्चा माल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरामद ‘बारूद’ इतना है कि यदि उस पर जरा सी चिंगारी पड़ जाती तो पूरे इलाके में तबाही मच सकती थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ न्यूज
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम पुलिस ने तारापुरी अबरारनगर स्थित गुलजार के दो गोदामों पर छापा मारा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ न्यूज
गोदामों से भारी मात्रा में बने और अधबने पटाखे, बारूद व पटाखा बनाने का माल बरामद हुआ। पुलिस ने गुलजार के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पैक हुए पटाखे भी बरामद किए। 

 

4 of 6
meerut news
पुलिस कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पटाखा फैक्ट्री का संचालक व पटाखे बनाने वाले कारीगर फरार हो चुके थे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
meerut news
पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेते हुए सील कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meerut news
उधर, क्षेत्र में इतनी भारी मात्रा में ‘मौत का सामान’ बरामद होने के बाद सनसनी फैली हुई है। बरामद पटाखे, आतिशबाजी  और बारूद की मात्रा की इतनी है कि यदि गलती से भी उसमें चिंगारी लग जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें