फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने जहां खाए थे पत्थर, अब वहीं बांटे फूल, सेल्फी लेते दिखे लोग, तस्वीरों में देखें नजारा

Sat, 28 Dec 2019 03:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शहरकाजी को फूल देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बीती 20 दिसंबर को हापुड़ अड्डा चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस अफसर हाथों में असलहे लेकर भीड़ के आक्रोश से दो चार हो रहे थे। वहीं शुक्रवार को उसी चौराहे पर पुलिस अफसर हाथों में फूल लेकर अमन का पैगाम बांटते दिखे। नतीजा यह रहा है कि पूरा दिन शांति से गुजर गया।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते मुस्लिम लोग - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव तो दूर की बात, किसी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध तक नहीं किया। लोग पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस अधिकारियों ने फेल देकर की शांति की अपील - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव व गोलियां चलाईं। पांच लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हुए। करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ।

4 of 6
शहरकाजी से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बीते जुमे की नमाज पर हुई गलती को याद कर इस बार पुलिस सरकारी असलहों की जगह फूलों से लैस होकर आई। एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस फोर्स हाथ में फूल लेकर हापुड़ अड्डे चौराहे पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन को इस तरह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बोले, साहब 20 दिसंबर को जो हुआ उसका अफसोस है। आप हमें शार्मिंदा मत कीजिए। आज कोई हमारे शहर की फिजा खराब नहीं कर सकता।
विज्ञापन

5 of 6
अधिकारियों से बात करते शहरकाजी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को भी मिला मैसेज 
शुक्रवार को शांति संदेश देकर मेरठ के लोगों ने भी पुलिस को बड़ा मैसेज दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी समझ गए कि यह शहर गोलियों की नहीं प्यार की भाषा समझता है। शहर के लोग नहीं चाहते कि मेरठ में बवाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूल देकर शांति की अपील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पुलिस प्रशासन के लिए मैसेज भेजे। कहा कि बधाई दीजिएगा... लोगों ने शहर को जलने से फिर बचा लिया। कई मैसेज पर पुलिस वालों ने जवाब दिया कि बधाई हो। इसको लेकर डीएम और एसएसपी जल्द संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें