फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तंत्र-मंत्र या बुआ की खौफनाक साजिश, तीन गलियों में छिपा मासूम की हत्या का राज, नाले में मिला था शव

Wed, 04 Dec 2019 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 6
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक चार साल के मासूम अब्दुल्ला का शव नाले से बरामद हुआ। वह 24 नवंबर से लापता चल रहा था। मंगलवार को उसका शव क्षेत्र में ही एक नाले में मिला। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर नाले में फेंके जाने का आरोप लगाया है। 

वहीं पुलिस को इस मामले को बच्चे की बुआ और तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रही है लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है कि मासूम की हत्या का राज खुल सके। आगे जानें आखिर कैसे लिसाड़ी गेट की तीन गलियों के ईर्द गिर्द घूम रहा है मासूम की हत्या का राज -

2 of 6
नाले से बरामद शव - फोटो : अमर उजाला
पांच फीट के नाले में फूला हुआ मिला शव
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में कांच का पुल स्थित नाले में मंगलवार दोपहर एक मासूम का शव तैरता दिखा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला। यह नाला करीब पांच फीट गहरा है। बच्चे का शव पूरी तरह फूल चुका था। 

3 of 6
murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बुआ के बेटे पर लगाया आरोप
बच्चे के परिजनों ने रिश्ते की बुआ व उसके बेटे जिल्लू और तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने कहने के बाद भी जिल्लू और तांत्रिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ नहीं की। बच्चे के गले पर निशान थे। अंदेशा है कि अपहरण के कुछ समय बाद ही शव को नाले में फेंक दिया गया था। यह भी संभावना नहीं है कि बच्चा दुकान से करीब 400 मीटर दूर नाले में जाकर खुद गिर गया हो। 
 

4 of 6
murder - फोटो : अमर उजाला
तीन गलियों में छिपा हत्या का राज
लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर एक निवासी शकील ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी पत्नी गुड़िया बेटे अब्दुल्ला के साथ अहमदनगर गली नंबर छह में रहने वाली रिश्ते की बुआ जीनत के घर गई थी। दोपहर को पता चला था कि अब्दुल्ला घर के पास जमील परचून वाले की दुकान पर टॉफी लेने गया था। लेकिन लौटा नहीं।
 

5 of 6
murder - फोटो : अमर उजाला
24 नवंबर को ही पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दे दी गई थी। लेकिन पुलिस नहीं जागी। 26 नवंबर को अनहोनी का अंदेशा जताकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया। उसके बाद भी पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। मंगलवार को गली नंबर 9 के नाले में बच्चे का शव मिला। जिस जगह नाले में शव मिला, उसकी दूरी बुआ के घर से करीब 400 मीटर है। इन तीन गलियों में ही बच्चे की हत्या का राज छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला
सुर्खियों में रहीं तंत्रमंत्र में हत्या की घटनाएं
2011 :
शास्त्रीनगर से अपहृत बच्चे की हत्या कर तांत्रिक ने नाले में शव फेंका। तांत्रिक के घर जेसीबी से खुदाई में मिली तंत्र-मंत्र की सामग्री।
2014 : भावनपुर में पांच साल के बच्चे की पड़ोस की महिला ने तांत्रिक के साथ मिलकर हत्या की थी। 
2016 : रोहटा क्षेत्र में सिपाही के बेटे की तांत्रिक ने हत्या की थी। बच्चे के शव के पास तंत्र-मंत्र का सामान बरामद हुआ।
Next
AU ऐप में पढ़ें