दौराला लावड़ मार्ग पर पनवाड़ी मंदिर के सामने पुलिस ने एक कंटेनर से 18 बैल पकड़े है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 3
गंभीर हालत में पकड़े बैल
पकड़े गए बैलों में कई बैल ऐसे भी है जिनकी हालत गंभीर है। बैलों को पंजाब से मुरादाबाद ले जाया जा जा रहा था। आरोपी नावेद रामपुर निवासी है। वहीं भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान और मंडल मंत्री विक्रांत ढाका कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और बैलों का उपचार कराया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही हैं।
पुलिस को इस बात की जानकारी तब हुई जब कुछ लोगों ने दो आरोपियों को चोरी से 18 बैल ले जाते देखा और उन्होंने तुरंत फोनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 18 बैलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी फरार हो गया जिसे ढूढंने में पुलिस लगी हुई हैं।