फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter : 36 घंटे में तीन बड़े इनामी ढेर, पश्चिम से प्रयागराज तक खौफ खत्म, इनकी दहशत से कांपते थे लोग

Thu, 13 Apr 2023 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं। जहां बिजनौर में बीती मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे पुलिस ने कुख्यात अपराधी आदित्य राणा को मुठभेड़ में ढेर किया तो वहीं गुरुवार यानी आज दिन में करीब दो बजे यूपी एसटीएफ की टीम ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया।  

बता दें कि कुख्यात अपराधी आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम है। आदित्य राणा ने साल 2013 में पहली बार हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा, इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन

2 of 10
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
आदित्य राणा ने लगातार की थीं तीन हत्याएं
कुख्यात अपराधी आदित्य राणा क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार तीन हत्या कर सुर्खियों में आया था। गांव में अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों को एक साल में मौत के घाट उतारने के बाद आदित्य जिले की पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था।
विज्ञापन

3 of 10
कुख्यात आदित्य राणा, एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
अलग पहचान बनाने की हौड़ में बढ़ाया था ऑपराधिक रिकॉर्ड
आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह ने अपराध की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दौड़ में एक के बाद एक अपराध कर अपने ऑपराधिक रिकॉर्ड में बढ़ोतरी की थी। अपराध की दुनिया में सबसे पहला कदम आदित्य राणा ने 11 दिसंबर 2013 में अपने साथी के कहने पर क्षेत्र के गांव कासमाबाद निवासी युवक धर्मवीर की हत्या कर रखा था। आदित्य स्योहारा क्षेत्र में सुर्खियों तब आया जब पुलिस मुखबिर के शक में 14 अक्तूबर 2017 को मुकेश पुत्र नत्थू सिंह की गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी थी।

4 of 10
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
2018 में किया था कोर्ट में सरेंडर
घटना के बाद पुलिस ने आदित्य को काफी तलाश किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। उसने 10 जनवरी 2018 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मृतक मुकेश के परिजन अभी मुकेश हत्याकांड को भुला भी नहीं पाए थे कि आदित्य ने मुकेश हत्याकांड की पैरवी कर रहे उसके छोटे भाई राकेश की 27 सितंबर 2018 की शाम को गांव से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित गांव बेरखेड़ा में ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी थी। राकेश की पत्नी ममतेश की तहरीर पर आदित्य सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अब तक उस पर 43 मुकदमे दर्ज थे। लेकिन उसकी मौत के बाद भी उस पर आखिरी मुकदमा पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 10
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए। - फोटो : amar ujala
बिजनौर समेत कई जिलों में था आदित्य का खौफ
मुठभेड़ में मारे गए आदित्य राणा का बिजनौर समेत कई जिलों में खौफ था। वहीं, बिजनौर में तो उसके खौफ से कई लोग दहशत में रहते थे।
विज्ञापन

6 of 10
असद एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला
झांसी में ढेर हुए असद और गुलाम
पांच-पांच लाख के इनामी असद और गुलाम का पीछा करते हुए एसटीएफ की टीम गुरुवार को झांसी पहुंच गई। झांसी में एसटीएफ की टीम ने असद और गुलाम की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने भी फायरिंग शुरू की। जिसके बाद माफिया अतीक अहमद का बेटा असद व उसका साथी गुलाम मुठभेड़ में ढेर हो गए।
विज्ञापन

7 of 10
माफिया अतीक के बेटे असद के पीछे मौजूद बसपा नेता अनवारुल हक - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि प्रयागराज में उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। तभी से ही ये आरोपी आरोपी फरार चल रहे थे।  

8 of 10
अतीक का बेटा असद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद का बेटा असद और उसके साथी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। कभी दिल्ली तो कभी मेरठ समेत आदि स्थानों पर इनकी लोकेशन मिली थी। लेकिन इस बार एसटीएफ की टीम ने ट्रैस किया और तुरंत घेराबंद कर ली। 

9 of 10
असद अहमद एनकाउंटर में ढेर - फोटो : AMAR UJALA
इस बार नहीं मिला भागने का मौका
मुठभेड़ में मारे गए असद और उसके साथी को इस बार भागने का मौका नहीं मिला। घेराबंदी करने के बाद दोनों आरोपियों की एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। बताया गया दोनों ने एसटीएफ की टीम के सदस्यों पर गोलियां चलाईं, लेकिन एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों इनामी ढेर हो गए। 
विज्ञापन

10 of 10
अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में था असद का खौफ
बताया गया कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे असद का पूरा खौफ था। लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद जेल चला गया और अब बेटा मुठभेड़ में ढेर हो गया। इससे प्रयागराज के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर सुनकर अतीक अहमद भी खून के आंसू रोएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें