फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद अस्पताल के एमडी की मौत के बाद अधूरे रह गए कई सवाल, पिता की ये बात सुनकर रो पड़ी थी बेटी

Mon, 29 Jun 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पिता की मौत के बाद रोती बेटी - फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस में सल्फास खाने के बाद हरिओम आनंद को सीधे आनंद अस्पताल लाया गया था। करीब दो घंटे तक वह जीवित थे। इस बीच बेटी, अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत भी की थी। लेकिन पुलिस को सूचना मौत के बाद दी गई। मृत्यु पूर्व बयान हो जाते तो कई लोग कठघरे में खड़े होते। वहीं पिता की ये बात सुनकर रो पड़ी थी बेटी-
विज्ञापन

2 of 6
amnand medical meerut, hariom aanand suicide - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 2:07 पर हरिओम आनंद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों छिपाने की कोशिश होती रही? परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से क्यों इनकार किया था? पुलिस का कहना कि उस वक्त सूचना मिल जाती तो वह तुरंत ही मजिस्ट्रेट को बुलाकर बयान करा सकती थी। तब किसकी कितनी देनदारी है? किसका किस तरह का दबाव था? यह सारे राज खुल जाते।
विज्ञापन

3 of 6
amnand medical meerut, hariom aanand suicide - फोटो : अमर उजाला
हरिओम आनंद का एसएसपी के नाम लिखा पत्र भी उनकी मौत के बाद सौंपा गया। इससे पहले उन्होंने कभी पुलिस प्रशासन के आला अफसरों से शिकायत नहीं की थी।

4 of 6
amnand medical meerut, hariom aanand suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मुखबिर तंत्र भी फेल 
हरिओम आनंद ने मुंडाली के मुरलीपुर स्थित अपने फार्म हाउस में सल्फास खाया। इसके बाद ड्राइवर फारूक उन्हें लेकर आनंद अस्पताल आया। अस्पताल में दो घंटे तक इलाज चला। इसके बावजूद भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गमगीन माहौल में हरिओम आनंद का अंतिम संस्कार
आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद का रविवार को अंतिम संस्कार हो गया। शनिवार को सल्फास खाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा गया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने यह साफ कर दिया है उनके शरीर पर चोट या अन्य किसी भी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है। जहरीला पदार्थ खाने से ही उनकी मौत हुई है। बिसरा सुरक्षित रखते हुए सील कर दिया गया है। जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amnand medical meerut, hariom aanand suicide - फोटो : अमर उजाला
एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात 11:15 बजे जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राजीव गुप्ता और डॉ. वीर सिंह की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पार्थिव शरीर सुबह करीब पांच बजे शास्त्रीनगर एच ब्लॉक स्थित आवास पर लाया गया। इस दौरान शहर के गण्यमान्य लोगों समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कॉलोनी के लोगों में भी मातम छाया रहा। सुबह करीब 11 बजे सूरजकुंड पर अंत्येष्टि कर दी गई। बेटे गौतम आनंद ने मुखाग्नि दी। बेटे गौतम आनंद, पत्नी मीना आनंद, बेटी मानसी आनंद समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।

हरिओम आनंद ने डॉक्टरों से हाथ जोड़कर कहा था कि मेरी बेटी मानसी का साथ मत छोड़ना। पिता की बात सुन मानसी की आंखों में भी आंसू आ गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें