फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आखिर क्यों एक सरकारी अफसर बना वर्दी वाला 'लुटेरा', देखें कैसे फिर दागदार हुई 'खाकी'

Wed, 15 May 2019 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमाह अच्छी सैलरी पाने वाला एक सरकारी अफसर लालच के फेर में आकर वर्दी वाला लुटेरा बन गया। जब वारदात का खुलासा हुआ तो एक तरफ जहां पुलिस अधिकारी सच्चाई जानकर खुद हैरान रह गए। वहीं उनके सिर शर्म से झुक गए, क्योंकि उनके समकक्ष अधिकारी ने उनके महकमे को शर्मसार कर दिया। 

 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस द्वारा गिरफ्तार इंस्पेक्टर व अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बदमाशों के साथ मिलकर डकैती डालने वाले जीआरपी इंस्पेक्टर को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तक कि उसने जीआरपी में सिपाहियों के साथ मिलकर पूरा गिरोह बना लिया था। जीआरपी में अब इसकी चर्चा हो रही है कि ये लोग रात को लंबे हाथ मारने के लिए दूर-दूर तक जाते थे। आगे जानें आखिर क्यों एक अच्छी तन्ख्वाह पाने वाले इंस्पेक्टर ने खाकी को किया शर्मसार: -
 
विज्ञापन

3 of 13
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला


डकैती डालने के आरोपी पुलिसकर्मियों व जीआरपी इंस्पेक्टर ने ऑन ड्यूटी रहते हुए वारदात को अंजाम दिया। ये सभी अपने तैनाती स्थल से कहीं बाहर जा रहे थे, इसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। क्योंकि 'खाकी' की आड़ में उन्हें अपराध को अंजाम जो देना था। 

 

4 of 13
गेहूं
गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने में जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित त्यागी, जीआरपी आगरा के सिपाही रिंकू और शायर बेग ने नाटक तो दबिश डालने का किया, लेकिन दिमाग में बैठे अपराधी ने गलती पर गलती करा दीं, जिस कारण दबिश के नाम पर डकैती डालना भारी पड़ गया।
 
विज्ञापन

5 of 13
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने आगरा के टैक्सी चालक छोटू की टैक्सी किराए पर ली। सोमवार रात जीआरपी इंस्पेक्टर बशीर व अन्य बदमाशों के साथ सवार होकर सहारनपुर पहुंचा। यहां पहुंचने से पहले आरोपियों ने कार से नंबर प्लेट हटा दी, ताकि यह मालूम न चल सके कि कार कहां की है। 

 
विज्ञापन

6 of 13
लूट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर पहुंचकर सभी बदमाश ढाबे पर रुके। यहां चाय पी और ढाबे पर रह रहे ठेकेदार और उसके मजदूरों पर हमला बोल दिया। ठेकेदार शराफत व मजदूरों को हथियारों से आतंकित करके बदमाश करीब नौ लाख रुपये लूट लिए और वापस आगरा पहुंच गए।
 
 
विज्ञापन

7 of 13
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी के इंस्पेक्टर और उसकी टीम के साथ मिलकर गेहूं व्यापारी को उठाकर दबाव बनाने और फिर अवैध वसूली करना इनका मकसद था, लेकिन वारदात के समय हल्ला मचने पर इनकी प्लानिंग फेल हो गई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।

 

8 of 13
पुलिस द्वारा गिरफ्तार इंस्पेक्टर व अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह पकड़ में आए 
लूट के गेहूं व्यापारी अख्तर को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के दौरान बशीर को पहचान लिया गया था। ढाबे पर लोगों ने विरोध किया तो अख्तर को छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने पर पुलिस की टीम आरोपियों की कार को तलाशने में लग गई थी। 

 

9 of 13
टोल प्लाजा
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोहाना टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज में बगैर नंबर प्लेट की कार दिखाई दी, जिसमें आगे पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स बैठा था। इसके बाद कार का पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम आगरा तक पहुंच गई।

 

10 of 13
जीआरपी में गिरोह बना लिया था ललित ने - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों ने आगरा जीआरपी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, तो पता चला कि उक्त पुलिसकर्मियों ने जिले से बाहर जाने की सूचना नहीं दी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी थे। डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव करौंदा चौधर का रहने वाला है।


 

11 of 13
बदमाशों ने इसी घर में डाली डकैती - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी के इंस्पेक्टर और उसकी टीम के साथ मिलकर गेहूं व्यापारी को उठाकर दबाव बनाने और फिर अवैध वसूली करना इनका मकसद था, लेकिन वारदात के समय शोर मचने पर इनकी प्लानिंग फेल हो गई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।
 

12 of 13
प्रेस वार्ता करते एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
अन्य जनपदों में भी वारदातें होने की आशंका 
गेहूं की खरीद फरोख्त करने वाले मोहम्मद अख्तर ने पुलिस को बताया है कि आरोपी बशीर खान गेहूं खरीदने बेचने वालों से अवैध वसूली करता है। अब बशीर खान ने पुलिस वालों को साथ लेकर जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, उससे आशंका है कि इन्होंने अन्य जनपदों में भी ऐसी वारदातें की हो। सहारनपुर से पहले आगरा जनपद में भी इस तरह की वारदात की हो।
विज्ञापन

13 of 13
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
इस तरह पकड़ में आए 
गेहूं व्यापारी अख्तर को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के दौरान बशीर को पहचान लिया गया था। ढाबे पर लोगों ने विरोध किया तो अख्तर को छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने पर पुलिस की टीम आरोपियों की कार को तलाशने में लग गई थी।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोहाना टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज में बगैर नंबर प्लेट की कार दिखाई दी, जिसमें आगे पुलिस की वर्दी पहने एक बैठा था। इसके बाद कार का पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम आगरा तक पहुंच गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें