फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया की संपत्ति कुर्क, अब पुलिस के निशाने पर ये मोस्ट वांटेड, अपराधियों में मची खलबली

Mon, 28 Sep 2020 06:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रोहटा थाने के भदौड़ा गांव में जहां योगेश भदौड़ा द्वारा साढ़े चार करोड़ की कीमत के तालाब पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया गया, वहीं ब्रह्मपुरी थाने के मंगतपुरम में रमेश प्रधान की एक करोड़ 40 लाख की संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया गया। दो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से अन्य अपराधियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

2 of 6
भदौड़ा गांव में योगेश के अवैध कब्जे पर चली जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी क्राइम रामअर्ज, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व राजस्व विभाग की टीम गांव में योगेश भदौड़ा द्वारा ग्राम सभा के बडे़ तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पहुंची। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की जमीन पर जेसीबी चलवा दी गई। योगेश इस समय सिद्धार्थनगर की जेल में बंद है। उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एसडीएम सदर को इसकी सूचना दी थी। इस पर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार को तालाब की पैमाइश की गई थी, जिसमें योगेश का कब्जा सामने आया। एसपी देहात ने बताया कि तालाब की जमीन की अनुमानित कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। योगेश के खिलाफ रोहटा थाने में सरकारी जमीन कब्जाने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 

4 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ब्रह्मपुरी पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध रमेश प्रधान की करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली गई। मंगतपुरम निवासी रमेश प्रधान के दो मकान, एक प्लाट और चार गाड़ियां जब्त कर लीं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के मुताबिक, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध रमेश ने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। रमेश जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में बड़ी कार्रवाई, इमलाख खान पर शिकंजा, 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
खंगाला जा रहा ऊधम सिंह, बद्दो और भूपेंद्र बाफर का आपराधिक रिकॉर्ड
पंचायत चुनाव से पहले जिला पुलिस कुख्यात अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में अन्य अपराधी भी पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार अपराधियों द्वारा कब्जा की गई संपत्ति चिह्नित की जा रही हैं। जल्दी ही करनावल निवासी कुख्यात ऊधम सिंह के परिवार पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस ने भदौड़ा, ऊधम सिंह, मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो और पूर्व प्रमुख भूपेंद्र बाफर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि रमेश के बाद शराब माफिया खरखौदा क्षेत्र के पाशा पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
ये नंबर जारी किए
- एसपी देहात 9454401098 
- सीओ सरधना 9454401585 
- थाना जानी 9454403979 
- थाना सरूरपुर 9454403997  
- थाना रोहटा 9454458306  

 बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी
अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके द्वारा किसी भी संपत्ति पर कब्जा या कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इन्हें चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें