फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गुरुजी बोले, फिर सीने में उतार दी गोली, ये है डायरेक्टर की हत्या के पीछे की बड़ी वजह

Sat, 15 Feb 2020 03:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत में डायरेक्टर की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि थप्पड़ का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
1 of 9
प्रबन्धक गुलवीर का फाइल फोटो व घटना के बाद कॉलेज में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवक शबगा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि एक थप्पड़ के बदले इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गुलबीर सिंह की हत्या उनके ही बड़े भाई अमित सिंह के सामने की गई। अचानक हत्यारे आए और गुलबीर के सीने में सटाकर गोली मारी।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुलबीर सिंह कई दिन से बीमार चल रहे थे। इस कारण कई दिन से कॉलेज नहीं आ रहे थे। वहीं शबगा गांव का अंशुल पंवार गुलबीर के कॉलेज आने का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि कुछ दिन पहले गुलबीर और अंशुल के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को कई दिन बाद गुलबीर सिंह कॉलेज पहुंचे थे। महज आधा घंटा बैठने के बाद वह दोपहर करीब 12.45 बजे घर जाने लगे। कार के पास गुलबीर सिंह, उनका बड़ा भाई अमित सिंह और चालक गौरव खड़े थे। दोनों भाई घर परिवार की बात कर रहे थे। तभी अंशुल अपने दो साथियों के साथ वहां बाइक से पहुंचा। कहा कि गुरुजी से कुछ बात करनी है। गुलबीर ने कहा कि बताओ। इसके बाद हमलावरों ने सीने में गोली मार दी। इसके पश्चात तीनों तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

4 of 9
मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अपने सामने ही भाई को गोली लगने पर अमित सकते में आ गए। कुछ देर तक तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। गुलबीर के शरीर से खून निकला और वे गिर पड़े, तब जाकर अमित होशोहवास में आए।
विज्ञापन

5 of 9
बागपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
अमित का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि एक छात्र मामूली कहासुनी होने पर उनके भाई की हत्या कर देगा। यदि उन्हें भनक लग जाती तो वे सुरक्षा के इंतजाम कर लेते।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला
आईजी मेरठ ने किया घटनास्थल का दौरा
शाम के समय आईजी जोन मेरठ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को जल्द खुलासे का निर्देश दिया। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मामले की जानकारी देते एएसपी अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
गार्ड को तमंचा दिखाकर गेट खुलवाया
भागते समय कॉलेज के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड ने बाइक रुकवाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी तमंचा दिखाकर धमकाया और भाग गए। महज पांच मिनट के भीतर ही तीनों आए और वारदात करके फरार हो गए।

8 of 9
आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुआ अंशुल पंवार
एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ आलोक सिंह, थाना प्रभारी अजय शर्मा वारदात के बाद मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में कॉलेज का ही प्रथम वर्ष का छात्र अंशुल पंवार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शबगा पहचान में आया। उसके दोनों साथियों की रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

9 of 9
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का बुरा हाल
गुलबीर की मौत पर पत्नी अंशु की आंखों से बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गुलबीर की मां कृष्णा का भी बुरा हाल था। सबसे बड़ा भाई बबलू भी रोते-रोते बदहवास हो रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें