फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मुठभेड़: पुलिस ने रोका तो शातिर बदमाशों ने चला दी गोलियां, ऐसे हुए गिरफ्तार

Sun, 19 May 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
खतौली में सराफा व्यापारी से लूटपाट के बाद गंगानगर में सीएनजी पंप और मेडिकल स्टोर पर डकैती डालने वाले बदमाशों से 15 घंटे बाद मेरठ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि चौथे बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस ने घेरकर करनी बतायी है। लूटा गया सामान पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़स्थल से बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल पुलिस टीम के साथ मवाना रोड स्थित रजपुरा पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। दोपहर तीन बजे अपाचे सवार 4 संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी वरूण शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसी दौरान मवाना की तरफ से दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे, पुलिस ने चेकिंग के लिए उनको रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन

3 of 9
मुठभेड़स्थल पर मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं और रजवाहे के रास्ते ललसाना की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की तीन गोलियां तीन बदमाशों के पैर में लगीं। जबकि चौथा बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में घुस गया। उसे गंगानगर पुलिस ने बाद में घेरकर पकड़ा। 

4 of 9
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से घायल बदमाशों ने अपने नाम भोलू उर्फ रामगोपाल निवासी बढ़ला मुंडाली, सतेंद्र फौजी निवासी मानपुर शिकारपुर, बुलंदशहर व इरशाद पुत्र इस्लाम निवासी विरामपुरा, थाना रबुपुरा, नोएडा बताया है। जबकि घेरकर पकड़ा आरोपी प्रदीप कुमार निवासी जलालपुर करीदा, शिकारपुर बुलंदशहर है। 
विज्ञापन

5 of 9
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की सूचना पर दौड़े अफसर 
मुठभेड़ की जानकारी लगते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, आईपीएस कुलदीप गुनावंत समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंची। तीनों घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

6 of 9
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लूटी गई रकम और जेवर बरामद
एसपी देहात ने बताया कि खतौली में सराफा व्यापारी से लूटी ज्वैलरी, मेडिकल स्टोर से कैश और सीएनजी पंप से डकैती के दौरान लूटी गई रकम भी आरोपियों से बरामद हो गई। आरोपियों ने 78 हजार 200 कैश, 4 तमंचे व लूट की दो बाइक मिली हैं। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन

7 of 9
मेडिकल में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
15 घंटे में एक ही जगह कैसे रुके तीन जिलों के चार डकैत 
मेरठ पुलिस खुद ही कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। जिले का अपराध कैसे रुक पाएगा, जब पुलिस की मुठभेड़ पर ही सवाल उठने लगें। गंगानगर पॉश इलाके में दो बड़ी डकैती की वारदात करने के बाद तीन जिलों के चार बदमाश 15 घंटे में सिर्फ एक किमी ही भागने बताए गए।

 

8 of 9
वारदात का खुलासा करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
सवाल है कि चारों बदमाश एक ही जगह कैसे रुके रहे। जिस बदमाश को शनिवार को गंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ना बताया, उक्त बदमाश शुक्रवार देररात सरधना में पकड़ा गया था। आरोपी से अपाचे बाइक भी बरामद हुई थी। सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस व पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपियों ने दोनों डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन उनको गिरफ्तार करने के तरीके पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इसका फायदा आरोपी कोर्ट में उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
वारदात का खुलासा करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
बदमाश सही, गिरफ्तारी पर सवाल
सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चारों बदमाश कैद हैं। सर्विलांस टीम ने भी चारों बदमाशों की लोकेशन घटनास्थल पर होना दर्शाया। पुलिस की जांच में भी उक्त आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन गिरफ्तारी का तरीका अटपटा है। इसको लेकर कई चर्चाएं हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को एक साथ गंगानगर में गिरफ्तार करना बताया है। सवाल उठता है कि दो डकैती डालने के बाद बदमाश एक ही जगह पर रुके हुए थे क्या?

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें