फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर क्या षड्यंत्र रच रहे थे गुलजार और गुरू, आतंकी कनेक्शन की तरफ इशारा कर रही कॉल रिकॉर्डिंग

Sun, 19 May 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
विज्ञापन
1 of 11
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ समेत सात शहरों में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजने के बाद जहां शामली पुलिस ने कंकरखेड़ा निवासी गुलजार और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। वहीं आतंकी गतिविधियों से जुड़ रहे तार को देखते हुए एसटीएस ने लिसाड़ीगेट में निगरानी बढ़ा दी है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
गुलजार का गुरु लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। एटीएस उससे पूछताछ कर चुकी है। बताया गया कि एटीएस की टीम गोपनीय ढंग से जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि एटीएस जल्द ही किसी की गिरफ्तारी कर सकती है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं:-

 
विज्ञापन

3 of 11
कुछ ऐसी लिखावट में मिला है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
मेरठ, हापुड़ और शामली में एटीएस के साथ कई जांच एजेंसी लगी हैं। यह भी सामने आ रहा है कि गुलजार का गुरु कई बार दूसरे शहरों में पहुंचा। ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि गुलजार और  उसका गुरु पूर्व में कहीं बाहर तो नहीं गये। 

 

4 of 11
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विक्रांत सरोहा के नाम भेजा गया है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार के अनुसार गुलजार से बरामद मोबाइल में जो बातचीत रिकॉर्ड है। इसमें बेहद आपत्तिजनक बातें हैं। अधिकांश बातचीत में उर्दू और अरबी के शब्दों प्रयोग किया गया है। इसमें 'मौत तो हक है..., मगर कभी-कभी डर भी लगता है' जैसी बातचीत भी हैं। इसी तरह की गई गंभीर बातचीत का होना किसी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 11
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन बातों से लगता है कि ये फिदायीन बनाने का भी मामला हो सकता है। संभावना है कि फोन पर बात करने वाला दूसरा व्यक्ति गुलजार का ब्रेन वॉश कर रहा हो। इस तरह की बातें सुरक्षा के लिहाजा से गंभीर हैं, इसलिए इस मामले में एटीएस का भी सहयोग लिया जा रहा है। वह भी अपने स्तर से काम कर रही है।


 
विज्ञापन

6 of 11
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गुरुओं की निगरानी से नेटवर्क तक पहुंचने  की कोशिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वह दोनों व्यक्ति भी ट्रेस कर लिए हैं, जिनसे फोन पर गुलजार की बात हुई है। ये दोनों मेरठ के लिसाडी गेट और मोदीनगर क्षेत्र के हैं। पहले पुलिस का इरादा इनकी गिरफ्तारी का था, लेकिन पुलिस के पास केवल बातचीत की रिकॉडिंग के अलावा उनकी गिरफ्तारी का कोई ठोस सुबूत नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 11
घटना का खुलासा करते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
रिकॉडिंग में भी ये साफ नहीं हो पा रहा कि ये किस मसले पर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में फिलहाल पुलिस ने कुछ दिन इनकी गिरफ्तारी का इरादा बदल लिया है। पुलिस को लगता है कि यदि इनकी गिरफ्तारी कर ली गई तो ये आसानी से मुंह नहीं खोलेंगे ,बार बार बयान बदलेंगे और गुत्थी उलझ जाएगी। 

8 of 11
आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
अब इन पर निगरानी रखी जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। उक्त दोनों किससे बात करते हैं किससे संपर्क हैं इसी तरह उनका पूरा नेटवर्क मिल सकेगा। इन तमाम बातों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस पुख्ता सबूत के साथ ही इन पर हाथ डालना चाहती है। ताकि गिरफ्तारी पर भी कोई बखेड़ा ना हो।

 

9 of 11
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग चैक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेल करने के बाद हुई बातचीत
एसपी के अनुसार मोबाइल में जो बातचीत दर्ज है। ये बातचीत गुलजार के मेल करने के बाद की और गिरफ्तारी से एक दिन पहले की हैं। इससे इस बात की भी पूरी संभावना है कि ये गुलजार के गुरु को मेल के बारे में पता हो।
 

10 of 11
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गहरी है साजिश
गुलजार के मोबाइल में जो बातचीत है उससे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे कोई गहरी साजिश या षड्यंत्र हो सकता है। संभव है कि गुलजार के गुरु उसका ब्रेन वॉश कर फिदायीन बनाने का प्रयास कर रहे हों । इसी कारण एटीएस भी इस मामले में लगी है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गुुलजार के गुरु और इनसे जुड़े लोगों पर फिलहाल नजर रखी जा रही है। -अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन

11 of 11
दिनभर स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
दस दिन का मांगा रिमांड
एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुलजार के मोबाइल में मौजूद बातचीत को कागजों में दर्ज किया गया है। मजबूत आधार तैयार करने के बाद ही गुलजार के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए शनिवार को अर्जी कोर्ट में लगाई गई है। इसमें कोर्ट से 10 दिन के रिमांड का अनुरोध किया गया है। संभवत: सोमवार को सुनवाई हो सकती है और पुलिस को उसका रिमांड मिल सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें