रुक जाओं नहीं तो गोली मार दूंगा...... ऐसा कहते हुए हाथ में पिस्टल लिए दो पुलिसकर्मी भीड़ भरे बाजार में बाइक पर सवार दो अन्य पुलिसकर्मियों के पीछे हांफते हुए दौड़ रहे थे। जिसने भी ये नजारा देखा पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
वहीं भागने की कोशिश में बाइक स्लिप हो गई और दोनों पुलिस की वर्दी वाले धड़ाम हो गए, जिस पर भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। पीछे दौड़ रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरा माजरा समझ आया, दरअसल बाइक पर असली पुलिस नहीं, बल्कि नकली पुलिस थी। आगे जानें क्या था पूरा मामला: -