मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रिटायर्ड फौजी गोपाल ने उससे गालीगलौज की थी। जब उसने विरोध किया तो उसके बाद भी गोपाल नहीं माना। इसी दौरान दीपक चौधरी ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली गोपाल की कनपटी से लगकर पार हो गई थी। हत्या में नामजद, पिन्नू, सोनू, जॉनी निवासी अम्हेड़ा और रिंकू समेत पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।