फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मां घर पर कर रही थी बेटे का इंतजार, ...फोन किया तो मिली ऐसी खबर, एक ही झटके में उजड़ा संसार

Thu, 09 Jan 2020 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटोग्राफर बेटा हर रोज गांव से मेरठ अपने काम के लिए सुबह घर से निकलता और शाम को समय से वापस लौट आता, लेकिन बुधवार को उसे देर हुई तो मां को बैचेनी होने लगी...। रहा न गया तो मां ने बेटे को फोन किया, मगर कोई उत्तर नहीं मिला। मां की बैचेनी और बढ़ गई.., किसी अनहोनी की आशंका को दिल में लिए वह लगातार फोन करती रही। 

कई कॉल्स के बाद फोन रिसीव हुआ लेकिन आवाज बेटे की नहीं किसी अन्य की थी। ...आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है, किसी ने जवाब दिया। जिसे सुनकर मां जहां थी वहीं निढाल हो गई। इस एक्सीडेंट ने एक मां से उसके लाडले को हमेशा के लिए जो छीन लिया था। आगे जानें कैसे हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हुए युवक को तकरीबन 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई: -
विज्ञापन

2 of 6
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए सड़क हादसे को जिसने भी देखा उसका ही दिल पसीज गया। गांव सिवाया निवासी राहुल गुप्ता फोटोग्राफी का काम करता है। बुधवार देर रात वह मेरठ से अपनी बाइक पर गांव लौट रहा था। 

यहां पलड़ा चौक के नजदीक रात सवा दस बजे उत्तराखंड डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक बस के आगे हिस्से में फंस गया। बस ड्राइवर ने एक्सीडेंट होते ही बस सहित मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

3 of 6
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
युवक बस के अगले हिस्से में बाइक समेत फंसा था और बस उसे करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। युवक पलड़ा चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के निकले सरियों में फंस गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

4 of 6
राहुल गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान बस में सवार छह सवारियों को भी चोटें आई हैं। जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद युवक की जेब में पड़ा मोबाइल बार-बार बज रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब मोबाइल निकालकर रिसीव किया तो उसकी मां बोल रही थी।
पुलिस ने मां को उसके बेटे को चोट लगने की बात बताई। यह सुन मां की चीख निकल गई। हादसे की जानकारी पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें राहुल के मृत होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
फोटोग्राफर की बाइक में टकराने के बाद चालक ने बस को दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस निर्माणाधीन पुल से निकले सरियों में उलझ गई।

बस के आगे चल रही करीब आधा दर्जन बाइक बस की चपेट में आने से बचीं। पुलिस की मानें तो यदि बस ड्राइवर हादसे के तुरंत बाद बस को रोक लेता तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें