फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई... इस दौरान टीम पर पथराव और पांच कर्मचारी घायल, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 04:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
कार्रवाई करने गई कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट में संचालित अवैध डेयरियों को ध्वस्त करने पहुंची टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच कर्मचारी घायल हो गए। दो वाहनों के शीशे टूट गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 9
कार्रवाई करने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव करने वालों को भगाया। इसके बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में कैंट बोर्ड टीम ने चार डेयरियों को जेसीबी से ध्वस्त किया। टीम पर हमला करने में 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लावड़ में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, एसओ समेत कई घायल
विज्ञापन

3 of 9
टीम पर पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कैंट क्षेत्र में 113 डेयरी चल रही हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में कैंट में स्थित डेयरियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डेयरी संचालक इस मामले में हाईकोर्ट चले गए थे। दिसंबर 2018 में डेयरी संचालक कैंट बोर्ड से मुकदमा हार गए थे। इसके बाद उन्होंने कैंट अधिकारियों से 15 मार्च 2019 तक का समय मांगा था।

4 of 9
डेयरियां धस्त करती कैंट बोर्ड टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी डेयरियां नहीं हटाई गईं। कैंट बोर्ड ने बीते सप्ताह डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर ध्वतीकरण की चेतावनी दी थी। गुरुवार को कैंट बोर्ड के अफसरों ने सदर बाजार थाने से आठ पुलिसकर्मी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों ने पुलिस की कम संख्या को देखते हुए डेयरी ध्वस्त करने पहुंची टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। पांच कर्मचारी जेसीबी ड्राइवर मदनपाल, रवि कुमार, पुजेश कुमार, मोहन और जोरावर सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए। मशीन स्काई लिफ्ट और जेसीबी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची - फोटो : अमर उजाला
पथराव की सूचना पर दौड़े सीओ-एसओ 
टीम पर पथराव की सूचना पर कैंट सीओ संजीव देशवाल, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध जता रहे लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान एसओ सदर विजय गुप्ता ने क्षेत्र में घूमकर लोगों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने या माहौल बिगाड़ा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स
विज्ञापन

6 of 9
गाड़ी के शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पूरे अभियान में कैंट बोर्ड की एडिशनल सीईओ ममता मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि खाली कराई गई जमीन पर बैरिकेडिंग कराकर पौधरोपण कराया जाएगा। इस दौरान कैंट बोर्ड की टीम में एई पीयूष गौतम, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, राजस्व अधीक्षक जयपाल तोमर, जेई अरविंद गुप्ता और अवधेश यादव, सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सभी डेयरी होंगी ध्वस्त
डेयरी संचालकों को कई बार नोटिस दिए गए थे। मंगलवार तक डेडलाइन थी। टीम ने डेयरियों को हटाकर 15910 वर्ग फीट भूमि मुक्त कराई है। टीम पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। बची हुई डेयरियों के संचालक खुद सामान हटा लें, अन्यथा फोर्स के साथ डेयरियों को ध्वस्त किया जाएगा। लोग माहौल न बिगाड़ें। हाईकोर्ट का आदेश सबको मानना पड़ेगा। - ममता, एडिशनल सीईओ कैंट बोर्ड

8 of 9
गाड़ी में हुई तोड़फोड़ दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपी गिरफ्तार
रजबन में डेयरियां हटाने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने गुरुवार रात को बताया कि अवैध डेयरियों को हटाने के दौरान कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव व हमला करने के आरोप में अनुज निवासी लालकुर्ती, सुरेंद्र और सनी उर्फ नासिर निवासी रजबन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
कैंट बोर्ड टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
10 नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर केस
कैंट बोर्ड ने 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ पथराव, बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में अनुज निवासी लालकुर्ती, प्रदीप यादव निवासी पत्ता मोहल्ला सदर, राम निवासी बकरी मोहल्ला लालकुर्ती, बिजेंद्र उर्फ टीटू निवासी करई गंज रजबन, साबिर निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती, राजू निवासी करई गंज रजबन और 100 लोग अज्ञात हैं। एसओ विजय गुप्ता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें