मेरठ के गंगानगर स्थित जेजी ब्लॉक निवासी कलेक्शन एजेंट बबलू और उसकी पत्नी रूबी ने 11 साल की बेटी चंचल को भोला झाल की नहर में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वारदात कर माता-पिता ने गंगानगर थाने में चंचल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपती और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शव अभी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, चंचल के फोन पर बातचीत करने को लेकर अभिभावक नाखुश थे। उन्होंने बेटी को डांटा, जब वह नहीं मानी तो उसकी जान ले ली। 11 साल की बच्ची चंचल की मौत का राज उसके ही छह साल के भाई आरव ने खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।
बकौल पुलिस, गहनता से पूछताछ की गई तो दंपती ने बताया कि बेटी अक्सर लड़कों से फोन पर बातें करती थी। वे इससे नाराज थे। कई बार रोकने पर भी वह नहीं मानी तो उसे नहर में फेंक दिया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव की तलाश की, हालांकि वह नहीं मिल सका। आगे जानें माता पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात की पूरी कहानी।