फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, महिलाओं व बुर्जुगों में दिखा उत्साह, कोरोनो संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान

Mon, 19 Apr 2021 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ बिजनौर/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
voting for election , election in up - फोटो : amar ujala
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बागपत और मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्रों पर सोमवार को दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया।  प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ घरों से निकले। महिलाएं भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
बागपत में मतदान केंद्र पर लगी लाईनें - फोटो : amar ujala
बागपत में जिला पंचायत सदस्य पद पर 244, प्रधान पद पर 1778, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 2020, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1268 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी किस्मत का फैसला 7 93 लाख मतदाता करेंगे। जिले 503 मतदान केंद्रों पर महिलाओं में मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

3 of 8
व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश देते अधिकारी - फोटो : amar ujala
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता मास्क लगाकर तो पहुंचे, लेकिन दो गज की दूरी का पालन करते कोई भी मतदान के लिए लगी लाइनों में दिखाई नहीं दिया।

4 of 8
दिशा निर्देश देते अधिकारी मतदान केंद्र पर वोट डालकर लौटती बुजुर्ग महिला - फोटो : amar ujala
बिजनौर में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद मतदाता केंद्रों पर वोटर धीरे धीरे आने शुरू हुए। दिन चढ़ने के साथ मतदाता बढ़ने लगे हैं। हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां में त्रिस्तरीय चुनाव में मतदाताओं की कतार लगी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 8
मुजफ्फरनगर के खतौली ब्लाॅक में मतदान केंद्र पर लगी लाईनें - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर आने वाले वोटरों को सैनिटाइज कराया गया। मतदाता मास्क पहनकर वोट डालने पहुंचे, मगर इस दौरान दो गज की दूरी का पालन देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 8
मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र पर तैनान पुलिस बल - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति भी अपने मत का प्रयोग कर सकेगा। पीठासीन अधिकारी मतदान समाप्त होने से पूर्व पीपीई किट पहनकर संक्रमितों का मतदान कराएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारियों को किट उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान अन्य मतदाताओं को भी संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
मतदान केंद्र का दौरा करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मतदानों केंद्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। मुजपफरनगर में डीएम सेल्वा कुमारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तो वहीं बागपत के बरनावा में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मतदान प्रक्रिया का जायजा  लिया। मंडलायुक्त ने बिना मास्क घूमने वालों को हड़काया।
विज्ञापन

8 of 8
मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव में सुबह 9 बजे तक 1.70 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वोटर द्वारा चार बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर मत पेटी में बैलेट पेपर डालने से मतदान की प्रक्रिया धीमी हो रही है, जबकि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। बागaपत जिले में सुबह 9 बजे तक 11.16 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बिजनौर में 9 बजे तक 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें