फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने छीन ली इस परिवार की खुशियां, तस्वीरें देखकर आप भी रो पड़ेंगे

Sun, 23 Jul 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
शहीद जयद्रथ का फाइल फोटो
सहारनपुर में देवबंद के ग्राम भगवानपुर शहीद जयद्रथ के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी शोक में डूबे हुये हैं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे पत्नी ममता जयपुर से देवबंद पहुंचीं। सबह से ही शहीद के घर लोगों की जमावड़ा लगा हुआ है। शहीद जयद्रथ कुछ दिन ही जयपुर में शिफ्ट हुआ था। जयद्रथ छुट्टी पर घर आना वाला था कि अमरनाथ यात्रा पर हमले के चलते उसे एक माह के लिये और रोक लिया गया था। छुट्टी पर आने के लिये सिर्फ 15 दिन ही शेष रह गये थे।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद के भाई रोते-बिलखते
हालांकि जयद्रथ पहले जयपुर आता और फिर उसके बाद अपने गांव भगवानपुर जाता। जयपुर में क्वार्टर पर 6 जुलाई को ही पत्नी को भेजा था। शहीद का शव गांव में शाम 4 बजे तक हेलीकॉप्टर से पहुंचने की संभावना है। शहीद के घर जयंत चौधरी, सुरेश राणा, कुंवर ब्रजेश समेत मताम नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद के पिता का रो-रोकर बुरा हाल
एलओसी पर पाक की नापाक हरकत शुक्रवार को भी जारी रही। पाक की ओर से दागे स्नाइपर शॉट से सुंदरबनी सेक्टर में सहारनपुर का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान सचिन कुमार घायल हो गया। इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम और केरन सेक्टर में भी सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। भारत ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सुंदरबनी सेक्टर में शाम के वक्त पाक की ओर से गोलाबारी शुरू की गई।

4 of 5
शहीद की पत्नी रोती-बिलखती
इस दौरान स्नाइपर शॉट में रायफलमैन जयद्रथ सिंह (28) पुत्र जसबीर शहीद हो गए। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के भगवानपुर (अंबेठा चांद) के रहने वाले थे। जवान के शहीद होने की सूचना पाकर पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। जयद्रथ का छोटा भाई सहदेव भी इसके साथ ही इसी बटालियन में है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया है। जबकि सबसे बड़ा भाई राहुल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद की पत्नी रोती-बिलखती
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक दिन की खामोशी के बाद करमाड़ा क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान सेना की तरफ से गोलियां चलने लगी जिसका जवाब भारतीय सैनिकों ने जमकर दिया। बीस मिनट तक हलके हथियारों से गोलीबारी की गई। गांव के एक-दो घरों की दीवारों एवं छतों पर पाक सेना द्वारा दागी गई गोलियां लगीं, परंतु किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। इसके चलते लोग अपने को घरों में कैद कर लिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें