UP Muzaffarnagar Crime News today: यूपी के मुजफ्फरगर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां ईदी के विवाद में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर पेंटर ने खुदकुशी कर ली। पेंटर का शव फंदे से लटका था। फर्श पर पत्नी और बिस्तर पर दो बच्चों की लाश मिली है।
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
2 of 14
एसएसपी संजय कुमार वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।
विज्ञापन
3 of 14
मौके पर पहुंचकर बेड पर पड़े मृत बच्चों को देखती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी।
4 of 14
सरवट में घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, पेंटर के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि भोकरहेड़ी की रहने वाली शाहीन चार दिन पहले अपने भाई इरशाद एवं नौशाद से ईद मिलने के लिए आई थी। पेंटर इरशाद ने बहन शाहीन को ईदी में 1500 रुपये दिए। इसी को लेकर उसकी पत्नी नोरीन ने झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 14
मृतक इरशाद का गमजदा भाई नौशाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को ननद के जाने के बाद नोरीन ने मोहल्ला सुभाष नगर से अपनी बहन मनतशा, अर्शी, मां संजिदा और भाई जुनैद को बुला लिया। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
6 of 14
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक पेंटर के घर में हलचल नहीं हुई। इसके बाद पास ही में रह रहा उसका भाई नौशाद उसके घर पहुंचा। इरशाद का कमरा बंद मिला तो दीवार में बने रोशनदान से झांक कर अंदर देखा तो पेंटर का शव फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पत्नी नोरीन का शव फर्श और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे।
बहन अर्शी बोली, नोरीन को पीटा गया था
पेंटर की पत्नी की बहन अर्शी ने कहा कि उसकी बहन को पीटा गया। आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। ईदी को लेकर विवाद हुआ था।
थूक कर चाटने को कहा गया तो टूट गया इरशाद
पेंटर के भाई नौशाद ने थाना सिविल लाइन में उसकी ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान पेंटर को थूककर चाटने के लिए कहा गया था। इस वजह से वह टूट गया था। ससुराल पक्ष के लोग मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। इसी वजह से इरशाद ने यह कदम उठाया है।
9 of 14
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे की कुंडी बंद मिली... हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस
पेंटर के कमरे की कुंडी बंद थी। परिवार के सदस्यों की लाश अंदर पड़ी थी। पत्नी और बच्चों की मौत जहरीले पदार्थ से हुई या गला दबाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही वजह स्पष्ट होगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
10 of 14
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्ते लहूलुहान..कमजोर पड़ रही परिवार की डोर
पेंटर इरशाद के परिवार के चार सदस्यों की मौत से फिर रिश्तों की डोर कमजोर हुई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पिछले दो महीने में ही जिले में कई घटनाएं हो चुकी है। पुलिस जांच में किसी भी घटना में कोई बड़ी बात सामने नहीं आई। परिवारों में रोजाना की कहासुनी के बाद बात बिगड़ गई। इसके बाद कहीं पिता की हत्या हुई तो कहीं बेटे की। कहीं भाई ने भाई को मारा।
11 of 14
जानकारी देते एसएसपी संजय कुमार वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस-1
पिछले महीने 17 फरवरी को शाहपुर के गांव बसी कलां में भाभी की ओर से रोजाना की जा रही टोका-टाकी के कारण ननद माना ने भतीजी की हत्या कर दी। इसके बाद भाभी पर भी जानलेवा हमल किया गया था। वह रोजाना की टोका-टाकी से परेशान थी।
12 of 14
वारदात के बाद जांच के लिए पहुंंचे एसएसपी और अन्य पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
केस-2
पिता ने बेटे की कर दी थी हत्या
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में पिछले साल अक्तूबर में पिता बुजवीर ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटे रोबिन उर्फ जॉनी (40) की हत्या कर दी। पिता-पुत्र में मामूली कहासुनी के बाद वारदात अंजाम को दिया गया।
13 of 14
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केस-3
दो बहनों ने कर दी थी पिता की हत्या
भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में पिछले महीने दो बहनों ने अपने पिता रामप्रसाद (55) की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला था। रामप्रसाद की दो बेटियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, इनमें से एक नाबालिग है।
केस -4
पहले प्रेमिका को मारा फिर खुद जान दी
जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित (31) ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली (27) की उसके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर जान दे दी। प्रगति की आठ फरवरी को शादी होनी थी। दोनों के घर आमने-सामने हैं।