मेरठ के मेहरमति गणेशपुर में दोहरा हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया है। ग्रामीणों ने हत्यारोपी के घर पेट्रोल से भीगा कपड़ा फेंक आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। घटना की जड़ में शनिवार रात ईद की नमाज के बाद हुआ मामूली विवाद था। इसी को लेकर डबल मर्डर हो गया।
मेरठ के सरधना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव में शनिवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की नृशंस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात एक आरोपी का घर जलाने की कोशिश की और पेट्रोल से भीगा कपड़ा अंदर फेंककर आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने समय रहते आग बुझा दी।
वहीं, रविवार सुबह जब मृतकों के शव गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम लगाने से रोका। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इधर भारी पीएसी बल की तैनाती के बीच रविवार देर शाम गमगीन माहौल में दोनों भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
2 of 14
गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जड़ में शनिवार रात ईद की नमाज के बाद हुआ मामूली विवाद था। कब्रिस्तान के पास ग्राम प्रधान सहीद का भतीजा सलमान और उसका पड़ोसी चुन्नू बैठे थे। इनके बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हुई।
विज्ञापन
3 of 14
गांव में शवों के पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बड़े-बुजुर्गों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया लेकिन रास्ते में चुन्नू ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। संघर्ष में चाकू और लाठी-डंडों से वार कर भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या कर दी गई।
4 of 14
भूरा (ऊपर) और सैमुद्दीन की फाइल फोटो व गांव पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल भी हुए। शनिवार रात करीब 3 बजे हत्या से आक्रोशित कुछ लोगों ने आरोपी जाहिद के घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने खिड़की और दरवाजों के जरिए बैठक के अंदर पेट्रोल से भीगे पुराने कपड़े डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
5 of 14
सैमुदीन फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत रेत और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
6 of 14
भूरा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून का बदला खून, हत्यारोपियों को मिले फांसी
रविवार सुबह करीब 7 बजे जब भूरा (40) और सहीमुद्दीन (36) के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण दोनों शवों को मेरठ-करनाल हाईवे की ओर ले जाने लगे ताकि जाम लगाया जा सके। हाईवे की ओर बढ़ते ग्रामीणों को जब पुलिस ने रोका तो महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
7 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद पुलिस और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ महिलाएं कहने लगीं खून का बदला खून होना चाहिए। कुछ महिलाओं ने कहा कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे।
8 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित पक्ष ने साफ शब्दों में मांग की कि हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और सभी फरार नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।
9 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद अस्पताल में शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों शव गांव पहुंचने पर परिवार की महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ईद पर जहां लोगों के घर खुशियों मन रहीं थी वहीं इस परिवार में मातम पसरा था। कई अन्य घरों में भी चूल्हे नहीं जले।
10 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद अस्पताल में शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वारदात की सोशल मीडिया पर भी निंदा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और सुनील रोहटा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
11 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों के घर पुलिस तैनात
वारदात के बाद आरोपी व उनके परिवार के कुछ सदस्य घर छोड़कर भाग गए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके करीबी व रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपियों के घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रविवार को फोरेंसिक टीम गांव पहुंची। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। उन्होंने खून से सनी एक ईंट भी बरामद की। इसके अलावा आरोपियों के घर से चाकू आदि बरामद किए गए।
12 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई तौहीद से कहासुनी के विरोध पर की हत्या
सहीद ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार शाम करीब 6:45 बजे उनका भाई तौहीद अपने घर के पास आरा मशीन के पास खड़े थे। तभी इरशाद उर्फ चुन्नू गाली-गलौज करने लगा। तौहीद के विरोध करने पर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर भूरा और सहीमुद्दीन समझाने पहुंचे। तभी इरशाद उर्फ चुन्नू के परिजन चाकू, लाठी और सरिया लेकर मौके पर पहुंचे।
13 of 14
मेरठ में डबल मर्डर के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूरा और सहीमुदीन की हमला कर हत्या कर दी। तौहीद और बचाने आए सलमान, अहसान और अजरु भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 103(1), 352, 351(3) और 115(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मेरठ में डबल मर्डर के बाद जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 नामजद, चार आरोपी गिरफ्तार
ग्राम प्रधान सहीद की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें इरशाद उर्फ चुन्नू, युसुफ, रहीस खां, वाहिद, शाहन, साजिद, शहआद उर्फ मोटा, साकिय, सईद और रिजवान नामदज हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ चुन्नू, साकिब और साजिद के साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। शेष फरार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।- अभिजीत कुमार, एसपी देहात