फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेवफा निकली मनीषा, बर्बाद हुआ परिवार', कत्ल के बाद बोरे में भरी पत्नी की लाश; उठा न पाया तो किया ये काम

Sun, 21 Jun 2026 02:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत जिले में पत्नी की बेवफाई से आहत शख्स ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। विवाद के बाद पति ने पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरा और ठिकाने लगाने के लिए उठाने की कोशिश की। लेकिन शव उठा नहीं तो खुद ने ही पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 10
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के रटौल के खैला गांव में पत्नी मनीषा की हत्या करने के बाद उसका पति राहुल करीब आधे घंटे तक शव ठिकाने लगाने की जुगत में लगा रहा। पहले उसने शव को बोरे में भरकर जंगल या फिर नदी में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन बोरा भारी होने के कारण उठा नहीं सका। इसके बाद शव को गड्ढे में दबाने का ख्याल आया और शव के पास बैठा रहा। बाद में कुछ समझ नहीं आया तो पुलिस के सामने जुर्म कबूलने की ठानी और फोन करके खुद ही हत्या करने के बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी राहुल ने बताया कि हरिद्वार की फैक्टरी में काम करने के दौरान मिली मनीषा से कोर्ट मैरिज के बाद गांव आकर रहने लगा और दोनों का जीवन अच्छा चल रहा था। मनीषा के कहने पर बोपुरा में किराये पर कमरा लेकर टेंपो चलाने लगा। छह साल पहले मनीषा ने बेटी और चार साल पहले बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन

2 of 10
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल पहले बंगलूरु में नौकरी करने की बात कहकर मनीषा अपने साथ बेटे को लेकर चली गई। उसे शक था कि मनीषा किसी के संपर्क में आ गई है और उसी के साथ बंगलूरु में रह रही है। बार-बार कहने पर मनीषा वापस नहीं आई। अब मनीषा बेटी को लेने आई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
मनीषा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार दोपहर पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने का प्रयास भी किया। हत्यारोपी ने बताया कि उसने शव ठिकाने लगाने के लिए कई तरीके भी सोचे। करीब आधे घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। बाद में शव थाने ले जाने के बारे में सोचा, पुलिस को फोन कर दिया।
 

4 of 10
बेटा कविश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने कहा था, दूसरे पापा मारते हैं
हत्यारोपी ने बताया कि मनीषा रविवार को वापस जाने के लिए तैयारी कर रही थी। इसके लिए उसने हवाई जहाज के टिकट भी बुक करा रखे थे। बेटा जाने से मना कर रहा था और अपनी बहन, दादी के पास रहना चाहता था। बेटा बता रहा था कि बंगलूरु में दूसरे पापा डांटते और मारते हैं। इसलिए भी राहुल का मनीषा के किसी अन्य के साथ रहने का शक गहरा गया।

 
विज्ञापन

5 of 10
आोरपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेवफा निकली मनीषा बर्बाद हो गया मेरा परिवार
राहुल को अपनी पत्नी की हत्या का अफसोस है। उसने बताया कि मनीषा बेवफा निकली, शनिवार को उसकी जिद के कारण अचानक आए गुस्से में उसकी हत्या कर दी। अब उसका परिवार भी बर्बाद हो गया। दोनों बच्चों को पालने की जिम्मेदारी बुजुर्ग मां शीला, पिता भगवत ही संभालेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 10
बेटी अनन्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों को स्विमिंग पूल में नहलाने ले गई दादी
राहुल और मनीषा में झगड़ा शुरू होते ही उसकी मां शीला डर गई, जो दोनों बच्चों को लेकर गांव में बने स्विमिंग पूल में नहलाने ले गई। मनीषा की हत्या के बाद उसके घर के बाहर पुलिसबल पहुंचा तो गांव के लोगों ने शीला को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद शीला भी दोनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। राहुल का पिता भगवत दूध की गाड़ी चलाता है, जबकि छोटा भाई बॉबी कैब चलाता है।
 
विज्ञापन

7 of 10
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरसे से काटकर पत्नी का कत्ल
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।
 

8 of 10
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी। चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई।
 

9 of 10
आोरपी पति और मनीषा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खेला गांव आ गई। वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही। 

पुलिस पुलिस के अनुसार राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा की गर्दन और कमर पर कई वार कर दिए। इससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

10 of 10
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पति को शक था कि उसकी पत्नी बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बेटी को लेकर जाने के बाद कभी वापस नहीं आएगी। इसलिए वह बेटी को लेकर जाने का विरोध कर रहा था और इसको लेकर हुए विवाद में उसने हत्या की। उसके पति को पत्नी के केवल बिजनौर की होने की जानकारी है और मनीषा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसलिए उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें