फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज में पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल, देख लें ये तस्वीरें

Thu, 27 Jul 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
फायरिंग रेंज में मेरठ जोन की पुलिस निशानेबाजी में कच्ची निकली। किसी की रिवाल्वर में गोलियां फंस गईं तो कई के फायर मिस हो गए। प्रतियोगिता के पहले दिन ही पुलिस हथियारों की हालत की पोल खुल गई। कई पुलिसकर्मी निशाना लगाना तो दूर, फायरिंग रेंज में रिवाल्वर और राइफल तक नहीं चला पाए।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
पुलिस ने सिस्टम पर सवाल उठाए तो सिपाही और दरोगाओं में बहस तक हुई। इससे साफ जाहिर हुआ है कि पुलिस को अभी ट्रेनिंग देने की जरूरत है। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों ने अच्छे निशाने भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
मवाना रोड सैनी गांव स्थित फायरिंग रेंज में अंतरजनपदीय पुलिस रिवाल्वर, राइफल शूटिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, सीओ ट्रैफिक रामकरन सिंह व आरआई सत्यप्रकाश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत नौ जिले के दरोगा और कांस्टेबलों ने हिस्सा किया।

4 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
सबसे पहले रिवाल्वर प्रतियोगिता हुई। इसमें 15, 25, 35, 50 और 100 गज की दूरी पर निशाने लगाने थे। पहले राउंड में (15 गज वाली) बुलंदशहर के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर शामली के कुंदन ने बाजी मारी। 25 गज की दूरी में बागपत के निरंजन सिरोही प्रथम, दूसरे स्थान पर शामली से पवन भाटी और तीसरे पर मेरठ से मनोज त्यागी रहे।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
50 गज की दूरी में शामली के पवन भाटी प्रथम, दूसरे स्थान पर रण सिंह और तीसरे स्थान पर मनोज त्यागी रहे। राइफल और इंसास से 100 गज में मेरठ के आरक्षी चमन कुमार प्रथम, मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल प्रदीप कुमार का द्वितीय स्थान रहा। 200 गज में मुजफ्फरनगर की महिला कांस्टेबल सरोज और मेरठ के पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की प्रतियोगिता में खुली पोल
फायरिंग के दौरान एक प्रतिभागी की रिवाल्वर दो फायर के बाद जाम हो गई। कॉक से गोली निकाले की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद गोली न निकलने पर हथौडे़ से पीटकर गोली बाहर निकाली गई। प्रतियोगिता के दौरान कई पुलिसकर्मियों के रिवाल्वर से गोली मिस होती नजर आई। थानों में हथियारों के रखरखाव पर कई सवाल उठाए गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें