फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: खाना खाने जा रहे थे चार दोस्त, 120 थी कार की रफ्तार, ब्रेक लगाते ही उड़े परखच्चे, एक मौत

Sat, 18 Jan 2020 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर से आर्मी अस्पताल के बीच तेज रफ्तार कार ब्रेक लगाते ही बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई। अन्य चार घायल हो गए। एक छात्र की हालत नाजुक है।

सभी दोस्त रोहटा रोड के हैं। आबूलेन खाना खाने आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे जानें आखिर कैसे पल भर की लापरवाही ने चार दोस्तों से छीन लिया उनका जिगरी दोस्त: -
विज्ञापन

2 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
रोहटा रोड पर सरस्वती विहार-111 निवासी सूबेदार पवन कुमार का बेटा रवि कुमार (26) अपनी होंडा सिटी से आबूलेन जा रहा था।

उसके साथ दोस्त सूर्य सैन (24) पुत्र अजय सैन निवासी गोलाबढ़, प्रशांत कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरस्वती विहार, शिवम पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी दौराला और विशाल निवासी गोलाबढ़ भी थे। गोल्डन पार्क रेसकोर्स रोड पर कार बेकाबू हो गई। उसका पिछला हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन

3 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में सूर्य सैन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चारों युवक घायल हो गए। कार प्रशांत चला रहा था। हादसे के वक्त कार की गति 120 से ज्यादा बताई जा रही है। अचानक सामने कोई वाहन आने पर उसने ब्रेक लगा दिया।

इसके चलते कार पिछला हिस्सा घूमकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराया। पिछली सीट पर सूर्य सैन बैठा था। उसके पिता आर्मी में सूबेदार से रिटायर्ड है। सूचना पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता पहुंचे। घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

4 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी, जा रहे थे आबूलेन
समय करीब शाम 4:10 बजे। होंडा सिटी कार 120 की रफ्तार से दौड़ रही थी। चालक प्रशांत ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक दूसरी गाड़ी आने पर उसने ब्रेक लगा दिया।

तेज गति के कारण कार घूमकर बिजली के खंभे से टकराई। साथ ही पीछे बैठे सूर्य सैन का सिर भी खंभे टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन

5 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल प्रशांत, रवि, शिवम और विशाल गहरे दोस्त हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आपस में बात हुई कि आबूलेन पर खाना खाएंगे। रवि के पास होंडा सिटी कार थी।

उसने सभी को सिटी स्टेशन पहुंचने को कहा। रवि और प्रशांत पड़ोसी हैं। दोनों कार से स्टेशन पहुंचे। शिवम अपने मामा अजय सैन के यहां गोलाबढ़ आया हुआ है। वह ममेरे भाई सूर्य सैन को लेकर स्टेशन पहुंचा। वहां से सभी आबूलेन के लिए निकले। 
विज्ञापन

6 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले मनाया था बर्थडे 
सूर्य सैन का गुरुवार को बर्थडे था। जिसको परिवार ने बड़े धूमधाम से मनाया था। बर्थडे पर ही बुआ का बेटा शिवम घर आया था।
 
बर्थडे की पार्टी देने के लिए शिवम और उसके दोस्तों के साथ आबूलेन जा रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि सूर्य सैन पीएल शर्मा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
कौन बनेगा बुढ़ापे की लाठी 
सूर्य सैन की मौत का पता लगते परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का इकलौता बेटा था। दो बहनें हैं। दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।  पोस्टमार्टम हाउस पर देर रात तक पिता अजय सैन रोते-बिलखते रहे। यह कहते रहे कि बुढ़ापे की लाठी कौन बनेगा।

8 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
आर्मी फैमिली बैकग्राउंड   
पुलिस ने बताया कि सूर्यसैन के पिता अजय सैन आर्मी में सूबेदार से रिटायर्ड हैं। प्रशांत कुमार और रवि कुमार के पिता भी सेना में अधिकारी हैं। शुभम के पिता व्यापारी हैं। पुलिस ने बताया कि शुभम की हालत गंभीर है। जबकि अन्य तीन की हालत सामान्य है।
 
हादसे के बाद विशाल वहां से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसका भी आर्मी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। 
विज्ञापन

9 of 9
accident news - फोटो : अमर उजाला
हादसा देख कांप उठे लोग  
हादसा भी भयावहता देखकर लोग कांप उठे। तीन-चार मिनट तक तो लोग गाड़ी के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। युवकों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें