फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवी के लिए राजस्थानी गहनों से सजेगी दुल्हन नूपुर, कल घोड़ी चढ़ेंगे भुवनेश्वर, तस्वीरें

Wed, 22 Nov 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
भुवनेश्वर कुमार के घर की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दुल्हन नूपुर साउथ इंडियन और राजस्थानी गहनों से सजेगी। मंगलवार को भुवी की बहन रेखा अधाना ने आबू प्लाजा स्थित एक शोरूम पर ज्वैलरी की खरीदारी की।
विज्ञापन

2 of 6
भुवनेश्वर की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में भुवी अपनी बचपन की दोस्त नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवार शादी को लेकर उत्साहित हैं। रेखा ने बताया भुवी की दुल्हन के लिए उन्होंने डायमंड और सोने के विशेष गहने साउथ इंडिया और राजस्थानी डिजाइन के तैयार कराए हैं। दुल्हन के गहनों के साथ गिफ्ट के लिए सोने की रिंग भी खरीदी हैं। यह अंगूठी कुछ खास रिश्तेदारों को दी जाएंगी। शोरूम मालिक आकाश मांगलिक ने बताया कि भुवी का परिवार अक्सर यहां पर खरीदारी करने आता है।

पढ़ें : भुवी की शादी में नजर आएंगे सीएम और डिप्टी सीएम, दिया न्यौता
विज्ञापन

कोलकाता से लौटते ही की लग्न की रस्म

3 of 6
भुवनेश्वर कुमार के घर की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गंगानगर के जीपी कॉलोनी स्थित भुवी के आवास पर महिला संगीत का आयोजन किया गया। पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली से भुवी के चाचा, ताऊ और उनके बच्चे, नोएडा से मामा का परिवार घर में रौनक बढ़ा रहा था। भुवी की मम्मी इंद्रेश देवी, बहन रेखा, चाची सहित अन्य रिश्तेदार लोकनृत्य कर रही थीं।

4 of 6
परिचित लोगों के साथ बैठे भुवी के पिता - फोटो : अमर उजाला
पिता किरनपाल सिंह, भुवी के कोच संजय रस्तोगी और यूपीसीए के सदस्य राकेश गोयल ने शादी की जिम्मेदारी संभाली है। भुवी का आवास रंगीन झालरों से जगमगा उठा। कारीगर फूलों से घर को सजाने का काम कर रहे थे। देर रात भुवनेश्वर कोलकाता से लौटे। नूपुर के घर से आए लगन की रस्म भुवी के हाथ में रखकर पूरी की गई। आज भात का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

बार कोड से होगी एंट्री

5 of 6
भुवी के घर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में दिन में भुवी और नूपुर की शादी होगी। वहीं रात में रिसेप्शन है। शादी के रिसेप्शन में एंट्री के लिए बार कोड दिया गया है, जो मेहमानों और खास लोगों को शादी के कार्ड के साथ भेजा गया है। होटल के मैनेजर ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी ने कहा जोरू का गुलाम नहीं, इसे प्यार कहते हैं

6 of 6
गहनों की खरीदारी करती बहन - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच समाप्त कर फुरसत के पलों में भुवी और शिखर धवन की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई। जिसमें शिखर ने भुवी पर कमेंट किया कि हमारा दोस्त जल्द जोरू का गुलाम बनने जा रहा है। जिस पर सीधे सादे दिखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने चतुराई से जवाब दिया। इसे जोरू का गुलाम नहीं इसे प्यार कहते हैं। दोनों वीडियो में मस्ती के मूड में नजर आये, जो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें