महंगी पढ़ाई के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी, फाइव फिगर सैलरी पैकेज। वर्तमान दौर के हर युवा की यही चाहत है। लेकिन एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी यानी मेरठ के सराफा बाजार में कारोबारियों की नयी पीढ़ी की सोच कुछ जुदा है।
इन युवाओं को टेक्सास, न्यूयार्क, लंदन, जापान नहीं, बल्कि देश में रहकर पिता के व्यवसाय में रमना पसंद आ रहा है। नई सोच, तकनीकी खूबियों से लबरेज ये युवा नए जमाने की चाल में ढाल रहे हैं। गहनों के नए डिजायन से लेकर, ब्रांड को बढ़ावा देना, ग्राहकों को आकर्षित करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।