Meerut News: सांसद अरुण गोविल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दिनेश खटीक समेत भाजपा नेता एसएसपी से मिले और विकुल चपराणा समेत सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। वहीं इस केस में धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर हैंडलूम व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाने के मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि एसएसपी से मिले। उन्होंने विकुल चपराना समेत सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। एसएसपी से मिलने वालों में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
2 of 8
मीडिया से बात करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पहले गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर छूटे मुख्य आरोपी विकुल चपराना को अब बढ़ाई गई धाराओं में फिर से गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
एसएसपी से मिलने पहुंचे भाजपाइयों के साथ पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी की मां और भाई भी थे। भाजपाइयों ने कहा कि आरोपियों ने इस घटना को करके समाज में दहशत फैलाने का काम किया है, इसलिए कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
कप्तान से मुलाकात के बाद स्कूटी से वापस गए डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस घटना से समाज में गलत संदेश गया है और पार्टी की साख को ठेस पहुंची है। मेडिकल और नौचंदी पुलिस की भूमिका की भी संदिग्ध है, उनकी जांच होनी चाहिए। जो पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे, उनका निलंबन होना चाहिए। उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं निभाई।
4 of 8
एसएसपी से मिलकर वापस आते।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि एसपी सिटी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी से मिलने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, कमल दत्त शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 8
एसएसपी से मिलने पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मेडिकल थाना पुलिस ने इस मामले में अवैध वसूली की धारा भी बढ़ाई है। बुधवार रात गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों काजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, सेक्टर तीन शास्त्रीनगर का रहने वाला आयुष शर्मा और सुबोध यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम कोर्ट में पेश किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
एसएसपी से मिलने आए संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी विकुल चपराना की तलाश जारी है। उसे मंगलवार को अभद्रता करने की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। अब बढ़ाई हुई धाराओं में उसे फिर से गिरफ्तार करने की तैयारी है। पुलिस ने विकुल के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
7 of 8
सत्यम रस्तोगी से मुलाकात करते कैंट विधायक अमित अग्रवाल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
ये बढ़ाई गईं धाराएं...
पुलिस ने नाक रगड़वाने के मामले में कार का शीशा तोड़ने, रास्ता रोकने और बलवे की धाराएं बढ़ाने के बाद बृहस्पतिवार को अवैध वसूली की धारा भी लगा दी। जांच और वायरल वीडियो के अवलोकन के बाद पुलिस ने इस मामले में धाराएं बढ़ाई हैं।
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
19 अक्तूबर 2025 की रात करीब दस बजे तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना का हैंडलूम व्यापारी सत्यम रस्तोगी से विवाद हो गया था। विकुल ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के नाम का रौब दिखाते हुए व्यापारी से अभद्रता की थी। इतना ही नहीं उनसे नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई थी। मौके पर पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। इसकी वीडियो क्लिप वायरल हुई। तब से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।