मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि माता रानी के मंदिरों में नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना होगी। इस बार नवरात्र का आरंभ शनिवार के दिन हो रहा है। ऐसे में देवी भागवत पुराण के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। ऐसे में पड़ोसी देशों से युद्ध, छत्र भंग, आंधी-तूफान के साथ कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल भी होने की आशंका है। माता की विदाई भी भविष्य में घटने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती है। इस बार विजयादशमी रविवार को है।