फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौत के बाद 5 दिन रहा लाश के साथ, फिर यहां बिताए 5 माह, दो बार मेरठ भी आया; प्रियंका मौत मामले में खुलासा

Sun, 12 Apr 2026 11:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में प्रियंका की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। बेटी की मौत के कुछ दिन बाद तक उसका पिता लाश के साथ रहा, पांच दिसंबर 2025 को हरिद्वार चला गया। इसके बाद दो बार मेरठ आया। लेकिन किसी को बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी। अब प्रियंका के मोबाइल फोन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 13
कैसे हुई प्रियंका की मौत? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सदर थाना इलाके के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका (33) की मौत का कारण शनिवार को भी पहेली बना रहा। प्रियंका की मौत के कुछ दिन तक उसके पिता उदयभानु विश्वास (76) शव के साथ रहा और पांच दिसंबर 2025 को फिर हरिद्वार चला गया।

पांच महीने बाद शुक्रवार को वह वापस लौटे तो प्रियंका के शव (कंकाल) को उसके घर से बरामद कर लिया गया। उदयभानु बेटी का मोबाइल लेकर हरिद्वार गया था। दो बार मेरठ आने के बावजूद उन्होंने किसी को बेटी की मौत की सूचना नहीं दी। 
विज्ञापन

2 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियंका की मौत बीमारी से हुई थी या हत्या की गई इसका खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके मोबाइल से होगा। सदर बाजार थाना पुलिस ने उदयभानु और झाड़-फूंक करने वाले को थाने लाकर गहनता से पूछताछ की। 

 
विज्ञापन

3 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदयभानु ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका को पीलिया हो गया था। मेहताब सिनेमा के पास झाड़-फूंक करने वाले को भी उन्होंने अपनी बेटी को कई बार दिखाया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। वह पांच दिसंबर 2025 को बेटी के शव को छोड़कर हरिद्वार चला गया।

 

4 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदयभानु का कहना है कि उसे याद नहीं है कि बेटी की मौत कब हुई लेकिन वह उसकी मौत के तीन चार दिन बाद हरिद्वार गया। वह तब तक बेटी के शव के साथ ही घर में रहे थे। हरिद्वार जाकर वह स्वामी नाम के आश्रम या गेस्ट हाउस में रुके थे। प्रियंका के मोबाइल को उन्होंने हरिद्वार के उसी कमरे में छोड़ दिया जहां वह ठहरे थे। 

 
विज्ञापन

5 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उदयभान को हरिद्वार ले जाकर मोबाइल बरामद करेगी। वह इस बीच में दो बार मेरठ आए। उन्हें गली में रहने वाले लोगों ने भी देखा था लेकिन परिजन की उन पर नजर नहीं पड़ी। उनका कहना था कि वह पेंशन के काम से मेरठ आए थे।
विज्ञापन

6 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदयभानु को लेकर श्मशान पहुंची पुलिस, दी मुखाग्नि
तहेरे भाई विश्वजीत विश्वास ने बताया कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे के करीब प्रियंका के शव (कंकाल) का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद सूरजकुंड स्थित श्मशान में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस उनके चाचा उदयभानु को लेकर श्मशान आई थी। उन्होंने ही अपनी बेटी के शव को मुखाग्नि दी और वह पुलिस के साथ ही लगभग 45 मिनट बाद लौट गए।
 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा में नहाकर हर की पैड़ी पर खींचे फोटो
चार महीने उदयभानु हरिद्वार में रुके थे। उनको 25 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती थी। इसी से वह अपना खर्च चलाते थे। गंगा में नहाने के बाद उन्होंने हर की पैड़ी पर मोबाइल से अपने फोटो भी खींचे थे। यह फोटो उनके मोबाइल में मिले हैं। उनका और झाड़-फूंक करने वाले के मोबाइल की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

8 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक उदय भानु विश्वास नामक व्यक्ति अपनी 33 वर्षीय अविवाहित बेटी प्रियंका विश्वास की लाश के साथ कई दिनों तक घर में रहा। 

9 of 13
प्रियंका विश्वास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस भयावह कृत्य के बाद, उसने घर में ताला लगा दिया और चार महीने के लिए रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जब वह चार महीने बाद वापस लौटा, तो इस भयानक रहस्य से पर्दा उठा।

10 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी का कंकाल और पिता का रहस्यमय व्यवहार
घर के भीतर एक कमरे में बिस्तर पर बेटी प्रियंका का कंकाल मिला है, जो इस घटना की भयावहता को बयां कर रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मौत का कारण तंत्र-मंत्र बताया जा रहा है, जो इस मामले को और भी अधिक रहस्यमय बना देता है। सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

11 of 13
घर में मिला लड़की का कंकाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, प्रियंका विश्वास एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह लंबे समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थीं। सितंबर 2025 के बाद से उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। यह जानकारी मामले की पृष्ठभूमि को समझने में मदद करती है, हालांकि यह पिता के असामान्य व्यवहार की व्याख्या नहीं करती।

12 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भतीजे की सतर्कता से खुला राज
घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को आरोपी पिता उदय भानु बेगमबाग में एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसके भतीजे विश्वजीत विश्वास की नजर उस पर पड़ी। जब विश्वजीत ने अपनी बुआ प्रियंका के बारे में पूछा, तो उदय भानु उसे गुमराह करने लगा। उसने कभी प्रियंका को देहरादून तो कभी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर टालने की कोशिश की।

 
विज्ञापन

13 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वजीत को पिता के व्यवहार पर शक हुआ और उसने परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया। परिवार के सदस्यों द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद, उदय भानु आखिरकार टूट गया और उसने स्वीकार किया कि प्रियंका का शव घर के भीतर ही है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और इस भयावह रहस्य से पर्दा उठा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें