उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। रोहाना टोल प्लाजा के पास जिस रोडवेज बस से हादसे में छह श्रमिकों की मौत हुई है। उस बस के चालक ने शराब पी रखी थी। छह मजदूरों की जान लेने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ये सभी मजदूर पंजाब से पैदल चलकर अपने घर बिहार जा रहे थे।