फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय विदारक था हादसे का मंजर: खून से सनी चप्पलें, बिस्किट और पाॅलिथिन से झांकती पूड़ियां कह रही थीं मौत की दास्तां

Thu, 14 May 2020 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर पड़ी मजदूरों की चप्पलें - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में देर रात स्टेट हाइवे पर भीषण हादसा हुआ। बिहार के गोपालगंज जिला निवासी मजदूरों का एक समूह पंजाब से निकलकर सहारनपुर मुजफफरनगर के रास्ते होते हुए अपने घर जा रहा था कि मौत ने झपट्टा मार दिया। छह की मौके पर मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए। मजदूरों को शायद ही इस बात की भनक हो कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। आगे जानें इस भीषण हादसे की पूरी दास्तां:-
विज्ञापन

2 of 6
workers death, lockdown - फोटो : amar ujala
पंजाब से चलकर रास्ते भर न जाने कितनी मुसीबतें कूटकर मजदूर अपने घर जा रहे थे कि काल बनकर आई रोडवेज बस ने छह मजदूरों को पलक झपकते ही मौत की नींद सुला दिया। घटनास्थल पर बिखरी चप्पलें, बिस्किट के पैकेट और रास्ते में खाने के लिए साथ रखीगई पूड़ियां ये बताने के लिए काफी थीं कि मजदूरों ने कितनी मुसीबतों को झेलकर यहां तक पहुंचे थे।

दरअसल, बिहार के सैंकड़ो मजदूर पंजाब में मजदूरी करते हैं। लाॅकडाउन के बाद से कुछ मजूदर वहीं फंसे रहे गए। रोजी रोटी का संकट आया तो अपना घर यादा आया। नतीजन मजदूरों ने पैदल सफर करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
workers death - फोटो : workers death
दर्जनभर मजदूर अपनी जरूरत का सामान लेकर पैदल ही निकल पड़े। जैसे-तैसे सफर-दर-सफर सहारनपुर से मुजफरनगर होते हुए वह आगे बढ रहे थे कि रोहाना टोल प्लाजा के नजदीक एक रोडवेज बस मजदूरों का काल बनकर आ गई। तेज रफ़्तार रोडवेज ने छह मजदूरों के परखच्चे उड़ा दिए, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

4 of 6
मौत के बाद मौके पर पड़ी मजदूर की लोई - फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम हरेक सिंह (52) पुत्र जमादार सिंह, विकास (22) पुत्र हरेक सिंह, गुड्डू (18) पुत्र बूंदा नंदराय, वासुदेव (22) पुत्र जवाहर सिंह, हरीश साहनी (42) पुत्र मती साहनी, वीरेंद्र (28) पुत्र श्यामनाथ निवासीगण गोपालगंज बिहार बताए गए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
घास में बिखरी पड़ी चप्पले खाना और बिस्किट के पैकेट - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर हृदय विदारक था। घटना स्थल पर खून से सनी चप्पलें बिखरी हुईं थीं। श्रमिकों ने रास्ते में खाने के लिए अपने साथ कुछ पूड़ियां रखीं थी वे भी उन्होंने नहीं खाईं।

हादसे के बाद पूड़ियां और कुछ बिस्किट के पैकेट भी पड़े थे जो उनकी दर्दनाक मौत की दास्तां को बयान करने की लिए काफी थे। मौके पर एक मजदूर की लोई भी खून से सनी पड़ी थी जो इस भीषण हादसे की बर्बरता की गवाही दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
workers death, lockdown - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में सिटी कोतवाली पुलिस नाकेबंदी करते हुए खूनी रोडवेज को पकड़ लिया। आगरा ताज डिपो की बस के साथ ड्राइवर को गिरफतार कर लिया गया है। हादसे में बस की शीशे टूटे हुए पाए गए हैं।

सीएम योगी आदित्य नाथ ने हादसे के बाद श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषण की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सहारनपुर मंडलायुक्त को दुर्घटना के कारणों की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें