फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा : घर में घुसीं बोगियां, देखिए उसके बाद का मंजर

Sun, 20 Aug 2017 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
रेल हादसा
मुजफ्फरनगर में हादसे के दौरान ट्रेन के दो डिब्बे चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज के गेट पर स्थित एक चाय की दुकान में घुस गए। जगत कालोनी निवासी हरि की चाय की दुकान पर शाम के वक्त तीन-चार ग्राहक चाय पी रहे थे। हरि ग्राहकों के लिए बिस्कुट लेने के लिए दुकान के अंदर से घुसा इसी दौरान ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरते हुए उसकी दुकान और कॉलेज में घुस गए।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेन हादसा
बुलडोजर पहुंचने पर दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर हरि को निकाल लिया गया। हरि ने बताया कि उसकी दुकान पर चाय पी रहे तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, खतौली में मौके वेल्डिंग मशीन मिली है। हादसे के बाद से रेलवे कर्मचारियों का अतापता नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
मुजफ्फरनगर रेल हादसा
फिलहाल पुलिस हादसे के पीछे किसी साजिश से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि मौके पर मौजूद एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। आतंकी साजिश को भी जांच का बिंदु रखा गया है।

4 of 7
रेल हादसा
खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसे में आतंकी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा हैं। हादसे का कारण पटरी कटी हालत में मिलना बताया गया है। मामले की जांच के लिए दिल्ली से एक स्पेशल दस्ता, एटीएस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बड़ा ट्रेन हादसा
ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए मेरठ समेत कई जनपदों की पुलिस फोर्स खतौली भेजी गई हैं। पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5:46 बजे खतौली में पलट गई। ट्रेन के छह डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। अभी 14 लोगों के मरने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी मिल रही है। वेस्ट यूपी में कई जनपद आतंकियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रेल हादसा
स्वतंत्रता दिवस पर भी आतंकी घटना के इनपुट खुफिया विभाग को मिले थे। ट्रेन हादसा होने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह आतंकियों की साजिश भी हो सकती है। इस अंदेशे को लेकर मेरठ, दिल्ली व लखनऊ में खलबली मची है। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल हादसा नहीं हो सकता। आतंकी साजिश की पुलिस और स्पेशल टीम जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेल हादसा
हादसे की जानकारी मिलते ही एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ खतौली पहुंचे। एडीजी ने मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से पुलिस फोर्स को खतौली पहुंचने के निर्देश दिए। ट्रेन में फंसे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाने को कहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें