फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़ हजार के लिए चार की जिंदगी खत्म, पूरा दिन और फिर रात में भी विवाद; इस रिपोर्ट से सुलझेंगी गुत्थियां

Wed, 01 Apr 2026 01:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।
विज्ञापन
1 of 13
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर के सरवट की गली नंबर छह में मातम पसरा है। डेढ़ हजार रुपये की ईदी के विवाद में रिश्तों की माला के मोती बिखर गए। पेंटर इरशाद का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। पड़ोसियों ने दिन में समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह दरवाजा नहीं खुला। परिवार, पड़ोसी और पुलिस भी हैरान रह गई।

चार दिन पहले भोकरहेड़ी से आई पेंटर की बहन सोमवार को अपने घर चली गई थी। इसके बाद पति-पत्नी का विवाद और हंगामा होने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बहन को ईदी देना इरशाद के लिए मुसीबत बन गया था। उसके ससुराल वालों ने आकर हंगामा किया और मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 13
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। सोमवार देर रात इरशाद के घर से पति-पत्नी की आवाज आती रही। पड़ोसी इनाम बताते हैं कि सुबह लगभग तीन बजे के बाद आवाज आनी बंद हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 13
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर लगभग पौने बारह बजे तक न इरशाद बाहर नहीं निकला और न ही घर से आवाज आई तो उसका भाई नौशाद व अन्य पड़ोसी किसी तरह घर पहुंचे थे। चार बजे से दोपहर के बारह तक के बीच आठ घंटे के सन्नाटे के बाद इस परिवार के सदस्यों की मौत का मामला सामने आया तो क्षेत्र के लोग मौके की ओर दौड़े।

4 of 13
मृतक इरशाद का गमजदा भाई नौशाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंद मिनटों में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। मृतका नौरीन की बहन अर्शी का कहना था कि उनकी बहन ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। उसकी बहन और जीजा के बीच 1500 रुपये ईदी के रूप में ननद को देने पर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी बहन के साथ मोहल्ले में मारपीट की गई थी। मंगलवार को भी उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

5 of 13
जानकारी देते एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल बाकी... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेंगी गुत्थियां
बंद कमरे में पेंटर इरशाद के परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में अभी कई सवाल बाकी है। पेंटर की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों की मौत की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जहरीले पदार्थ से मौत हुई या फिर कोई दूसरी वजह रही। 

 
विज्ञापन

6 of 13
मृतक नोरीन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलने की संभावना है कि नौरीन और उसके बच्चों में से पहले किसकी जान गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं ऐसा ती नहीं हुआ कि विवाद के कारण महिला ने बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया हो और इसके बाद खुद जान दे दी। परिवार की मौत के बाद इरशाद ने भी इसके बाद जान दी हो। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। 
 
विज्ञापन

7 of 13
मृतक इरशाद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी सुलझेगी। मौके के हाल और शुरुआती जांच में लग रहा है कि पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पेंटर ने जान दी है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डॉग स्कवायड टीम भी बुलाई गई। यहां पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। 

 

8 of 13
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ननद ने बताए 100 और भतीजे ने बता दिए 1700 रुपये
असल में पेंटर की पत्नी ने अपनी ननद से पूछा कि ईदी के कितने रुपये मिले हैं। ननद ने 100 रुपये बता दिए। इसके बाद ननद के साथ आए भतीजे से पूछा तो 1700 रुपये बता दिए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा। परिवार का कहना है कि डेढ़ हजार रुपये दिए गए थे।
 

9 of 13
सरवट में घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल पहले हुई थी शादी
इरशाद के दो बड़े भाई नौशाद और निसार हैं। इरशाद पेंटर का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका बड़ा भाई निसार एटा में रहकर काम करता है। दूसरा भाई नौशाद उसके घर के बराबर में ही रहकर मजदूरी करता है। उसकी दो बहनें हैं। इरशाद की शादी लगभग चार साल पहले नई मंडी के सुभाष नगर में हुई थी।

 

10 of 13
मौके पर पहुंचकर बेड पर पड़े मृत बच्चों को देखती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के भाई नौशाद ने तहरीर देकर कहा कि इरशाद की साली अर्शी, मनतशा, सास संजिदा व साले जुनैद ने सोमवार को घर आकर इरशाद के साथ मारपीट की। उसे बेइज्जत किया। जेल भिजवाने की धमकी दी। दो घंटे तक हंगामा किया गया। ससुराल वाले इरशाद का काफी दिनों से उत्पीड़न कर रहे थे। बात-बात पर तानाकशी करते थे। मान-सम्मान समाप्त हो गया था। इसी के चलते इस परिवार ने आत्महत्या की है।

11 of 13
एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गली में जमा हो गए सैकड़ों लोग, पुलिस ने हटाए
सरवट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में गली में सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग पेंटर के घर में मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को किसी तरह गली से हटाया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को परिवार में दो दिन से चल रहे विवाद की जानकारी भी दी।

 

12 of 13
एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरगर में दिल दहलाने वाली वारदात
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी। 

वहीं, पेंटर के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि भोकरहेड़ी की रहने वाली शाहीन चार दिन पहले अपने भाई इरशाद एवं नौशाद से ईद मिलने के लिए आई थी।
विज्ञापन

13 of 13
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पेंटर इरशाद ने बहन शाहीन को ईदी में 1500 रुपये दिए। इसी को लेकर उसकी पत्नी नोरीन ने झगड़ा शुरू कर दिया। सोमवार को ननद के जाने के बाद नोरीन ने मोहल्ला सुभाष नगर से अपनी बहन मनतशा, अर्शी, मां संजिदा और भाई जुनैद को बुला लिया। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया था।

मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक पेंटर के घर में हलचल नहीं हुई। इसके बाद पास ही में रह रहा उसका भाई नौशाद उसके घर पहुंचा। इरशाद का कमरा बंद मिला तो दीवार में बने रोशनदान से झांक कर अंदर देखा तो पेंटर का शव फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पत्नी नोरीन का शव फर्श और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें