फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच की मौत: 'दवा लाएंगे, अब जीवनभर का इंतजार', फरमान कह गए थे ये बात; किलकारियों से पहले घर आई मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रोडवेज बस ने ईको वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार बागपत के पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 12
Muzaffarnagar road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजपुर गढ़ी गांव के मजदूर मोमीन भी हादसे का शिकार हो गए। मोमीन के घर पहली संतान का इंतजार है। आठ माह की पत्नी को घर छोड़कर वह अपने साले फरमान के साथ ईंट भट्ठे पर जाने की तैयारी में जुटा था। दोनों पहले बुढ़ाना दवाई लेने गए और इसके बाद सोरम चले गए। लौटते हुए हादसे का शिकार हुआ।

मोमीन बुढ़ाना के गांव गढ़ी राजपुर का रहने वाला था। उसका साला बागपत निवासी फरमान पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। बताया गया कि फरमान ने मोमीन को बुढ़ाना में एक डॉक्टर के यहां से दवाई लेने जाने के साथ सोरम रिश्तेदारी में चलने के कहा था। फरमान अपनी बेटी को लेकर मोमीन से मिला और तीनों सुबह के समय बाइक पर सवार होकर काम पूरे करने के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन

2 of 12
बुढ़ाना के भैसाना गांव में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और इकट्ठे हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने पहले तो बुढ़ाना से दवाई ली और इसके बाद अन्य काम निबटाते हुए भैसाना पहुंचे थे। उन्हें भट्ठे पर जाने पर लेकर जाने के लिए एक पिकअप की जरूरत थी। दोनों ने भैसाना में एक युवक को उसकी पिकअप किराए पर तय कर दो हजार रुपये दिए। इसके बाद दोनों जैसे ही चले और पचास कदम दूर पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस उनके लिए काल बन गई। तीनों लोगों की हादसे में मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 12
मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंसू बहाता रहा गया परिवार
मोमीन खुश था कि उसके आंगन में जल्द ही बच्चे के रूप में किलकारी गूंजेंगी। लेकिन वह यह खुशी देख नहीं पाया। पहले ही उसकी जिंदगी को हादसे ने लील लिया। परिजन उसकी मौत से शोक में हैं। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में उसके दो बड़े भाई तालिब व साकिर हैं। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।
 

4 of 12
फरमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान कहकर गए थे, शाहपुर से दवा लाएंगे, अब जीवनभर का इंतजार
मुजफ्फरनगर जिले में भैंसाना मिल तिराहे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से जान गंवाने वाले फरमान (25) अपने घर कहकर गए थे कि सोरम से आते समय शाहपुर से अपनी और बेटी अल्लो की दवा लेकर आएंगे। अब जीवनभर कर इंतजार रह गया है। हादसे में उमरदीन, उनकी बेटी और रिश्तेदार की मौत होने के बाद परिवार वाले रोते-बिखलते हुए यही बातें कह रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 12
सुहाना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तमेलागढ़ी गांव निवासी आलम ने बताया कि उनके परिवार का फरमान अपने परिवार के साथ बागपत के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था, जो कई माह से गांव में रह रहा था। मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर बुधवार की सुबह बाइक से अपनी बेटी अल्लो (3) को बाइक पर लेकर गए थे। वहां से वापस आते समय राजपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी बहनोई मोमीन भी उनके साथ आ रहे थे।

 
विज्ञापन

6 of 12
मोमिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान घर से जाने से पहले परिजनों से यह भी कहकर गए थे कि सोरम से वापस आते समय शाहपुर के जर्राह से जांघ में निकली फुंसी-फोड़े की दवा और बेटी को बुखार की दवा दिलाकर आएंगे। भैंसाना मिल तिराहे पर रोडवेज की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने गांव में फोन कर जानकारी दी। हादसे का पता चलते ही परिवार वाले मुजफ्फरनगर चले गए। फरमान के परिवार में पत्नी नसीमा, बड़ा बेटा रहमान, मां समीना और पिता उमरदीन, बड़ा भाई आशु हैं।
विज्ञापन

7 of 12
इसी रोडवेज ने मारी बाइकों को टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओवरटेक करते समय रोडवेज बस ने दो बाइक में मारी टक्कर, पांच की मौत
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुधवार को दोपहर में रोडवेज बस ने ईको वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। एक बाइक पर सवार बागपत के पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 

8 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला के चचेरे भाइयों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मरने वाले ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते थे। रोडवेज की बस बड़ौत से मुजफ्फरनगर के लिए चली थी। दोपहर में 3:15 बजे बुढ़ाना से निकलते ही भैसाना गांव के पास चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

9 of 12
कांधला में इदरीश की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद बाइक सवार उछलकर मार्ग के किनारे के खेतों में जा गिरे। कई दोपहिया वाहन चालकों ने किसी तरह इधर-उधर वाहन दौड़ाकर जान बचाई। हादसे के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में एक बाइक पर सवार बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के तमेलागढ़ी गांव निवासी फरमान (26), उनकी पुत्री सुहाना उर्फ अल्लो (03) और बहनोई बुढ़ाना के राजपुर गढ़ी निवासी मोमीन (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

10 of 12
बुढाना में हादसा होने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा - फोटो : पुलिस
दूसरी बाइक पर सवार गंभीर घायल शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल कलां निवासी साजिद (49) और इदरीश (67) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन दोनों चचेरे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। बस को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

 

11 of 12
मृतक साजिद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कार्ड बांटने निकले थे साजिद
कांधला निवासी साजिद की दो बेटियों की शादी 18 सितंबर को होनी है। बुधवार को वह अपने चचेरे भाई इदरीश के साथ कार्ड बांटने मुजफ्फरनगर आए थे, यहां से लौटते समय बुढ़ाना में हादसा हो गया।

 
विज्ञापन

12 of 12
बुढ़ाना कोतवाली में घटना की जानकारी लेते मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोरम से लौट रहे थे बागपत के फरमान
बागपत के तमेलागढ़ी गांव के फरमान अपनी बेटी सुहाना और बहनोई मोमीन के साथ शाहपुर के सोरम गांव आए थे। दोपहर के समय रिश्तेदारी से लौटते समय परिवार भैसाना में हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें