फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगा: छह साल बीत गए, बिन मुखिया सूनी हैं अंखियां, पत्रकार के परिवार की दर्दभरी दास्तां

Sat, 07 Sep 2019 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
दंगे का शिकार हुए राजेश वर्मा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सात सितंबर 2013 का वो मनहूस दिन, जब कवाल कांड के विरोध में महापंचायत बुलाई गई थी और इसमें शामिल होने आ रहे लोगों पर हमले के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। इस चिंगारी ने पत्रकार राजेश वर्मा समेत तीन लोगों की जान ले ली थी, जिसकी टीस पीड़ित परिजनों को आज तक सालती है।
विज्ञापन

2 of 6
मुजफ्फरनगर दंगा 2013: फाइल फोटो
वहीं दंगे के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मुआवजे का मरहम तो लगाया, लेकिन हमेशा के लिए बिछड़ चुके अपनों को याद कर आज भी आंसू ही बहते हैं।

यह भी पढ़ें: कवाल कांड: आज तक इंसाफ का इंतजार, दंगे के मुकदमों में छह साल बाद भी नहीं मिली आरोपियों को सजा
विज्ञापन

3 of 6
मुजफ्फरनगर दंगा फाइल फोटो
शहर के दाल मंडी निवासी राजेश वर्मा एक चैनल में पत्रकार थे, जिनकी सात सितंबर को हिंसा भड़कने के बाद शहर के फक्करशाह चौक पर दो पक्षों में संघर्ष की कवरेज करते हुए गोली लगने से मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी नीरू वर्मा के साथ ही बड़ा बेटा सारांश वर्मा और बेटी शिवानी हैं। एकाएक सिर से परिवार के मुखिया का साया उठने से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया।

4 of 6
मुजफ्फरनगर दंगा फाइल फोटो - फोटो : getty
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ ही अखिलेश यादव भी राजेश वर्मा के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिवार को आर्थिक सहायता के साथ ही बेटे सारांश को कलक्ट्रेट में सरकारी नौकरी भी दी गई, लेकिन दंगे के छह साल बीतने के बावजूद आज भी परिजनों की सूनी आंखों से सात सितंबर का दिन आते ही आंसू छलकने लगते हैं। मुआवजे व सरकारी नौकरी से परिवार का खर्च जैसे-तैसे चल रहा है, लेकिन पूरे परिवार को मुखिया राजेश वर्मा की कमी शिद्दत से खलती है। इन छह सालों में राजेश वर्मा की पत्नी नीरू वर्मा ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए पहले बिटिया शिवानी की शादी मोरना निवासी अंकित मेहर से कराई, जो आजकल पुणे में रह रही है।

यह भी पढ़ें: कवाल कांड: जब मुजफ्फरनगर पर टिकी थी पूरे देश की नजरें, नफरत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश में पीड़ित
विज्ञापन

5 of 6
मुजफ्फरनगर दंगा फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटे सारांश की शादी मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी प्रियंका वर्मा से कराई। पुत्रवधू प्रियंका गर्भवती है, जिसके चलते नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार प्रफुल्लित तो है, लेकिन राजेश वर्मा की कमी से आहत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दंगा प्रभावित गांवों में सुने पड़े घर - फोटो : अमर उजाला
खुद का बना लिया आशियाना 
मोहल्ला अबूपुरा में किराए के मकान में रहने वाला दामोदर शहर के मेरठ रोड पर छोले-चावल का ठेला लगाता था। सात सितंबर 2013 को हिंसा भड़कने के बाद वह ठेला लेकर घर लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही दंगाइयों ने उसे मार डाला। दामोदर के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता शर्मा, बड़ा बेटा अर्जुन, छोटा बेटा छोटू व बेटी पूजा है। परिवार को शासन से जो आर्थिक मुआवजा मिला, उससे उन्होंने किराए का घर छोड़कर मोहल्ला कृष्णापुरी में खुद का मकान बना लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें