मुजफ्फरनगर के मोरना में पिता की हत्या करने वाली बेटी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कोमल ने बताया कि उसकी उम्र 32 साल हो गई है। पिता ने उसकी शादी नहीं की। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के निशाने पर पिता और बड़ा भाई था। अगर वारदात के दौरान भाई सामने आता तो वह हमला कर सकती थी।
मुजफ्फरनगर के मोरना के किसान रामप्रसाद की हत्या के मामले में रील और रियल जिंदगी के बीच के अंतर की जद्दोजहद भी शामिल है। पुराने ख्यालात के पिता की सख्ती और नए दौर की बेटियों के सपनों के बीच टकराव से खूनी इबारत लिखी गई। दोनों बहनें पिता से छिपकर एक मोबाइल चलाती थीं। रील में सुनहरे ख्वाब और बेटियों की आजादी दिखती थी, जबकि रियल में सख्त पिता और किसान परिवार की लाचारियां थीं।
पुलिस जांच में सामने आया कि किसान रामप्रसाद और उनका बेटा अमित परिवार की महिलाओं के प्रति सख्त मिजाज थे। वारदात से तीन दिन पहले ही अमित ने अपनी छोटी बहन की पिटाई कर दी थी। दोनों बहनें पिता से पहले ही नाराज थी, ऊपर से भाई की सख्ती ने और अधिक तनाव बढ़ा दिया। असल में पुराने ख्यालात के पिता राम प्रसाद बेटियों के कपड़ों को लेकर भी सख्त मिजाज बताए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही नहीं मोहल्ले, रिश्तेदार या परिवार में भी बेटियों को भेजने से परहेज करते थे। तीन बड़ी बेटियों का समय गुजरा। बाल अपचारी कक्षा 11 की छात्रा के साथ भी रोजाना इसी तरह का व्यवहार किया जाने लगा। यहीं से नफरत बढ़नी शुरू हुई। मोबाइल की रील में बेटियों के सुनहरे ख्वाब देखने वाली दोनों बहनों ने अपनी रियल जिंदगी में परेशानियां देखी। इसके बाद उन्होंने पिता की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
3 of 17
आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मोबाइल, दो बहनें और पिता की पाबंदियां
दोनों बहनें एक ही मोबाइल का प्रयोग करती थीं। मन पसंद कपड़े पहनने की ख्वाहिश रही लेकिन पिता की डांट के सामने उनके सपने पूरे नहीं हुए। पिता दोनों को टोका टाकी करते थे। यही वजह है कि नफरत बढ़ती गई और मामला हत्या तक पहुंच गया।
4 of 17
मृतक किसान राम प्रसाद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में इस तरह पिता पर बेटियों की पहली वारदात
मुजफ्फरनगर जिले में अपराध की वारदातों में महिलाओं का नाम पहली बार नहीं आया है। पति की हत्या के मामलों में सबसे अधिक नाम शामिल रहे लेकिन मोरना की वारदात अलग अंदाज में हुई। ऐसा पहली बार हुआ कि दो बेटियों ने ही साजिश रची और पिता का खून बहा दिया।
विज्ञापन
5 of 17
आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों के कत्ल में महिलाओं का नाम पहले भी आया है। वैलेंटाइन डे पर ही महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। खुद पत्नी ने पैर पकड़े और प्रेमी ने हथौड़े से वार किए थे। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि दो बेटियों ने अपने घर में ही पिता की हत्या की साजिश रची। खीर बनाई और इसके बाद पूरे परिवार को नशे में कर सनसनीखेज वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
6 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
32 बीघा जमीन पर खेती कर रहा परिवार
जानसठ मार्ग स्थित गुरु रविदास मंदिर के पीछे रहने वाले किसान राम प्रसाद के हिस्से में 32 बीघा जमीन है। घर में पत्नी चंद्रकली, बेटा अमित (33), बेटी कोमल (32), बेटा सुमित (13) और कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कोमल ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। परिवार पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
7 of 17
हत्या के बाद विलाप करती किसान की पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर सवार थी मौत... भाई भी था निशाना
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के निशाने पर पिता और बड़ा भाई था। अगर वारदात के दौरान भाई सामने आता तो वह हमला कर सकती थी।
8 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी उम्र 32 साल पिता ने नहीं की शादी
पूछताछ में पुलिस से आरोपी कोमल ने बताया कि उसकी उम्र 32 साल हो गई है। पिता ने उसकी शादी नहीं की। परिवार में अब तक उसकी बहन शिल्पी और लता की ही शादी की गई है। शादी नहीं करने से कोमल और उसकी बहन नाराज थी। दोनों पिता के व्यवहार से भी परेशान थीं। पिता बेटे और बेटी में अंतर करते थे।
9 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह हुई सुबूत मिटाने की कोशिश
दोनों बहनों ने सुबूत मिटाने का प्रयास किया। हत्या करने के बाद खून से सने अपने कपड़े भी बदल लिए थे। मौके पर पड़े खून को कपड़ों व दुपट्टों से साफ किया। एक आरोपी के जूते भी खून से सन गए थे। यह देखकर दोनों बहनों ने कपड़ों को एक पोटली में बांध कर भूस के कमरे में छिपा दिया। चाकुओं को भी दूसरे कमरे में छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों के खून से सने कपड़े, तीन दुपट्टे बरामद किए हैं।
10 of 17
किसान की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद की गोलियां पहुंचाने वाले की जांच शुरू
हत्या करने से पहले दोनों बहनों ने पूरे परिवार को नींद की गोली मिली हुई खीर खिलाई थी। यह गोलियां एक रिश्तेदार युवक ने लाकर दी थी। पुलिस ने युवक की भूमिका व गोली लाकर देने का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
11 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी होना गुनाह है क्या कोई पछतावा नहीं
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कोमल ने कई बार कहा कि पिता बेटा और बेटी में फर्क करते थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता तंज कसते हुए उसे अपमानित करते थे। उनके सामने पिता की हत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसने यह भी सवाल किया कि क्या बेटी होना गुनाह है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने दो घंटे में ही हत्या की घटना का खुलासा किया है। दोनों आरोपी बहनों का चालान कर दिया गया। अभी इस मामले की जांच जारी है।
12 of 17
किसान राम प्रसाद की फाइल फोटो और आरोपी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनोचिकित्सक बोले- भावनात्मक शोषण, मानसिक विकार वजह
स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अर्पण जैन का कहना कि जिस तरह की जानकारी मिली है उससे लगता है कि वारदात के पीछे वर्षों की पारिवारिक परिस्थितियां प्रमुख कारण है। उन्होंने आशंका जताई कि यह कृत्य भावनात्मक शोषण से तंग आकर अंजाम दिया गया होगा।
13 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. जैन के अनुसार, ऐसी घटना के पीछे कई मानसिक स्वास्थ्य कारक हो सकते हैं। लड़कियों में अवसाद, चिंता या व्यक्तित्व विकार जैसे मानसिक विकार हो सकते हैं। इन विकारों ने उन्हें हिंसक व्यवहार के लिए प्रेरित किया होगा। संभवतः उन्होंने अपने पिता के हाथों भावनात्मक शोषण का सामना किया हो, जिसके कारण उन्हें बदला लेने या आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
14 of 17
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाबंदियों से खफा दो बेटियों ने पिता की चाकू से गोद की हत्या
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के मोरना गांव में दो सगी बहनों ने सोमवार तड़के तीन बजे अपने पिता राम प्रसाद (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पाबंदी, टोका-टाकी और शादी नहीं करने की वजह से पिता से नाराज थीं। भाई अमित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो घरेलू चाकू, खून से सने कपड़े, नींद की गोलियां व खाली रैपर बरामद किए हैं। एक हत्यारोपी कक्षा 11 की छात्रा है।
15 of 17
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाल अपचारी होने की वजह से उसे राजकीय बालगृह बालिका नोएडा भेजा गया है। वहीं, बालिग आरोपी को महिला जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे किसान राम प्रसाद का शव घर के मुख्य दरवाजे के पीछे खून से लथपथ मिला।
16 of 17
muzaffarnagar murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गर्दन और पेट पर वार किए गए थे। जानकारी होने पर लोग मौके पर जमा हो गए। पड़ोसी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू कराई।
परिवार का कहना था कि बदमाशों ने हत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को नाली के पानी का रंग लाल दिखा और घर के नल पर लाल रंग के धब्बे दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस राम प्रसाद की पत्नी, बेटे-बेटियों को भोपा थाने ले गई।
सबसे अलग-अलग पूछताछ की। बड़ी बेटी कोमल और कक्षा 11 की छात्रा से पूछताछ में खुलासा हुआ। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कहा कि पिता घर से नहीं निकलने देते थे। टोका-टाकी करते थे, जिस कारण वह परेशान थीं।