फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर खाईं चार गोलियां, शहादत की खबर से मचा कोहराम, तस्वीरों में देखें परिजनों का हाल

Sat, 29 Aug 2020 07:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी सेना के जवान प्रशांत शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जनपद के गांव जुडूर में शुक्रवार रात आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। प्रशांत के सीने में चार गोलियां लगीं। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं प्रशांत की मां और मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को शहीद का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी शीशपाल शर्मा सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। वह 15 साल से बुढ़ाना मोड़ पर खांजापुर गांव में रह रहे हैं। उनके बड़े पुत्र प्रशांत शर्मा (22 वर्ष) 2017 में साइकिलिंग स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। 17 नवंबर 2017 में प्रशांत ट्रेनिंग लेने गए थे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रशांत की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूसरी पोस्टिंग राजस्थान में हुई, जहां से करीब छह माह पूर्व प्रशांत को 50 आरआर कुमाऊं रेजीमेंट में भेज दिया गया। इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के जनपद पुलवामा में थी। 

4 of 5
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं सेना मुख्यालय द्वारा शनिवार सुबह 6:40 बजे प्रशांत के पिता शीशपाल शर्मा को मोबाइल पर कॉल कर प्रशांत के शहीद होने की जानकारी दी गई। सेना ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलवामा के जुडूर गांव में आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए थे। एक कमरे में छिपे बैठे आतंकियों से सेना की टुकड़ी का आमना-सामना हो गया। इस दौरान प्रशांत को भी सीने में चार गोलियां लगीं। तत्काल प्रशांत को 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत के पिता सांत्वना देते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत की शहादत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी शहीद जवान के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें