फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाॅडी बिल्डर बनाने को गैरकानूनी रूप से दे रहे थे सप्लीमेंट्स, रूस-कंबोडिया व थाईलैंड से आते थे प्रतिबंधित इंजेक्शन

Thu, 22 Oct 2020 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
बाॅडी बिल्डर - फोटो : instagram
यदि आप भी जिम जाते हैं और बाॅडी बिल्डर बनने के लिए स्टेराॅयड अथवा इंजेक्शन या दवाओं का सहारा ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हो सकता है कि यह निकट भविष्य में आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा दे।

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में पुलिस ने ऐसे जिमों का खुलासा किया है जहां बाॅडी बनाने के लिए सेहत से खिलवाड़ कर युवाओं को प्रतिबंधित इंजेक्शन दिए जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरा मामला:-

 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ-मुजफ्फरनगर में जिम - फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चल रहे कई जिम में युवाओं को बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड व पशुओं की दवा के प्रतिबंधित इंजेक्शन दिए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है।

जिला पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जिम संचालक समेत पांच को गिरफ्तार किया है। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे दूसरे देशों से प्रतिबंधित इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट्स का आयात किया जा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
बाॅडी बिल्डर - फोटो : instagram
पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारकर चार जिम संचालकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं हैं। 

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर शहर क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित फिटनेस फैक्टरी जिम, सिटी सेंटर स्थित वॉरियर जिम, रामपुरी स्थित ग्लोबल जिम, लद्दावाला स्थित फिट फैक्टरी जिम के साथ ही अहिल्याबाई चौक स्थित अर्श फूड सप्लीमेंट पर छापा मारे गए।

4 of 6
मेरठ-मुजफ्फरनगर में जिम - फोटो : amar ujala
इन जिम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं, जिन्हें जल्दी बॉडी बनाने के लिए गैर कानूनी ढंग से युवाओं को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दिया जा रहा था। इनमें पशुओं की दवाइयां भी शामिल हैं, जिनके इंजेक्शन युवाओं को बिना किसी सावधानी के लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ दवाइयां तो ऐसी हैं, जो बिना वैध लाइसेंस के कंबोडिया, रूस व थाइलैंड से आयात की जा रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार जिम संचालक दीपक धीमान निवासी अंकित विहार, शाहिद निवासी खालापार, अर्जुन कोरी निवासी रामपुरी और आमिर निवासी लद्दावाला शामिल हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं किस प्रकार से आयात  की जा रही थीं इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पांचवां आरोपी फुरकान निवासी महमूदनगर है, जो अर्श फूड सप्लीमेंट का मालिक है। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें