फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-दिल्ली से ठंडा रहा मुजफ्फरनगर, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड, शहरवासी बोले- कभी नहीं देखे ऐसे हालात

Tue, 31 Dec 2019 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ने लगा है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यानि दिल्ली और शिमला से भी ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। करीब 70 साल बाद अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
ठंड में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
जिले में सर्दी ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन और रात एक जैसे लग रहे हैं। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से हाहाकार मच गया। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन

3 of 9
सर्दी में ट्रेनें भी हो रही प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
वहीं ट्रेनों और बसों का संचालन प्रभावित होने से लोगों को मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में शीतलहर चलने और कोहरे के कारण जिंदगी ठहर गई है। वाहनों की रफ्तार थम गई है। जिले में कोहरे की चादर बिछ जाने के कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हृदयरोगियों और बच्चों के लिए लुढ़कता पारा खतरनाक साबित हो सकता है।

4 of 9
ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला
गन्ना शोध संस्थान की मौसम वैधशाला के प्रेक्षक पान सिंह के मुताबिक करीब 70 साल बाद अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार रात से जबरदस्त कोहरा घिरा हुआ है। विजिविलिटी कम होने के कारण चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

5 of 9
पड़ रही कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार को वातावरण में नमी 100 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ओलावृष्टि की भी आशंका जता रहा है। बारिश और ओलावृष्टि से ठंड का सितम और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
शहरवासियों को सता रही ठंड - फोटो : अमर उजाला
हर कोई बेहाल
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से हर कोई बेहाल है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बीते कई दिनों से पड़ रही ठंड को लेकर बुजुर्ग भी आश्चर्य जता रहे हैं। उनका कहना है कि दशकों से इस तरह की ठंड से सामना नहीं हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
शहर में दिनभर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
25 साल बाद पड़ी ऐसी सर्दी
शाहपुर निवासी 82 वर्षीय रामशरण सैनी का कहना है कि करीब 25 वर्ष पहले भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी, लेकिन इस बार तो हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। मौसम को देखकर लगता है कि सर्दी ने उस समय का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

8 of 9
ठंड का सितम - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के हालात नहीं देखे
पुरकाजी निवासी सरदार सुखपाल सिंह बेदी (72) बताते हैं कि दशकों से उनका सामना इस तरह की ठंड से नहीं हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी में तो इस तरह से ठंड पड़ती थी, लेकिन मुजफ्फरनगर में इस तरह के हालात नहीं देखे।
विज्ञापन

9 of 9
दिनभर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
हाथ पैरों में होने लगा दर्द
चौधरी बिरम सिंह राठी (73) का कहना है कि यह सही है करीब ढाई दशक पहले खूब सर्दी पड़ी थी, लेकिन अब तो हालात उससे भी बुरे हो रहे हैं। बर्फीली हवा के चलते हाथ-पैरों में दर्द होने लगा है। बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

घर से निकलना हुआ मुश्किल
भोपा निवासी किसान चौधरी किशन सिंह राठी (90)  का कहना है कि सर्दी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पहले भी खूब सर्दी पड़ती थी, लेकिन अब इसका असर ज्यादा नजर आता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें