फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: घर में खोदी बेटी की कब्र, दफनाने के 49 दिन बाद खुला प्रेम कहानी का राज, हर कोई हैरान

Tue, 03 Jul 2018 11:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पड़ोस के युवक से प्रेम कर लिया। उसकी प्रेम कहानी से नाराज कलयुगी पिता ने गला घोंटकर पहले हत्या की और फिर घर में ही कब्र खोदकर दफना दिया। हत्या के 49 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हर राज खोल दिया। पुलिस ने खुदाई कराकर सड़ी-गली लाश भी बरामद की। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने उगला जहर... जानिए क्या कुछ बोला...
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की है। मोरना थाना क्षेत्र के तेवड़ा में बेटी के हत्यारोपी पिता मकसूद की आंखें लाश देखकर छलक उठी। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने भाई के कातिल परिवार में बेटी कैसे ब्याह देता। यह रिश्ता मुझे किसी भी दशा में मंजूर नहीं था। उसने कई बार नादान बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो उसकी जान लेनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी मकसूद और उस्मान पड़ोसी होने के साथ ही एक ही कुनबे से जुड़े बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच रंजिश की शुरूआत खेती-किसानी को लेकर हुई। इसी विवाद में करीब 17 साल पूर्व मकसूद के भाई महमूद की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई, जिसकी लाश खेतों पर पड़ी मिली थी। महमूद की हत्या का आरोप उस्मान पक्ष पर लगा था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी की खाई गहरी होती चली गई।

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महमूद हत्याकांड के बाद अब मकसूद की बेटी शाकिरा का पड़ोसी उस्मान के बेटे मुनासिब के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया, जिसकी जानकारी परिवार को कुछ माह पूर्व लगी। दुश्मन के बेटे से प्रेम-प्रसंग को लेकर मकसूद ने बेटी शाकिरा को कई बार समझाया। मुनासिब को छोड़ उसकी पसंद के किसी भी लड़के से निकाह कराने की भी बात कही। शाकिरा हर हाल में उसके साथ ही निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। 12 मई की रात मकसूद की बेटी शाकिरा के बीच फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस विवाद के कारण शाकिरा घर छोड़कर जाने की बात कहकर बाहर निकलने लगी। अचानक पैर फिसलने से शाकिरा जमीन पर गिर गई। इस बीच ही मकसूद ने बेटी के गले में पड़े दुपट्टे से ही उसका गला घोंटा। बेटी अपने पिता से जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन झूठी शान की खातिर हैवान बन बैठे पिता ने अपने ही हाथों बेटी की जिंदगी खत्म कर डाली।
विज्ञापन

बेटी का प्रेमी मिल जाता तो उसे भी मार देता

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी मकसूद उसके प्रेमी मुनासिब को भी मार डालना चाहता था। बेटी की हत्या के बाद वह काफी देर तक मुनासिब की टोह में घर के बाहर घूमता रहा। मकसूद का कहना है कि परिवार का सम्मान सबसे पहले है। बेटी की हत्या के बाद उसके आशिक की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके चलते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

7 of 7
हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
रंजिश में वर्ष 2001 में  मकसूद के भाई महमूद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच आरोपियों इस्माइल, शमीम, उस्मान, कालू और सुलेमान के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अदालत में इस मामले को लेकर वाद दायर किया गया था। अदालत ने महमूद हत्याकांड में आरोपी इस्माइल और शमीम को बरी कर दिया था, जबकि उस्मान, कालू और सुलेमान को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें