उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार देर शाम जानसठ रोड स्थित गंगनहर का पुराना पुल तोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अंग्रेजों के जमाने के बने इस पुल को तोड़ने के दौरान जेसीबी खुद नहर में समा गई। हालांकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बता दें कि जानसठ रोड स्थित गंग नहर का पुराना पुल रविवार को तोड़ दिया गया। लेकिन इस दौरान हादसा हो गया। जेसीबी गंग नहर में गिर गई और चालक ने किसी तरह पानी से निकल कर जान बचाई।
दरअसल गंगनहर पर नया पुल बनकर तैयार हो गया है, जिस वजह से अंग्रेजी शासन काल के इस पुल को तोड़ा जा रहा था। वहीं पुल को तोड़े जाने के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों के लिए जहां पुल तोड़ने की प्रक्रिया कौतुहल का विषय बन गई। वहीं हादसे के बाद लोग सहम गए। देखें तस्वीरें-